SRH vs MI Match: पहलगाम हमले से आईपीएल में भी शोक की लहर, काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, मैच से पहले रखा एक मिनट का मौन
SRH vs MI Match: पहलगाम हमले से आईपीएल में भी शोक की लहर, काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, मैच से पहले रखा एक मिनट का मौन

SRH vs MI Match
- IPL मैच से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि, एक मिनट का मौन रखा गया
- खिलाड़ियों और अंपायरों ने काली पट्टी पहनकर जताया दुख
- पहलगाम हमले के बाद खेल जगत भी राष्ट्रीय शोक में शामिल
नई दिल्ली: SRH vs MI Match पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पूरे जम्मूकश्मीर में सन्नाटा पसर गया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश को माहौल बना हुआ है। नेताओं से लेकर खेल और फिल्म जगत तक इससे अछूता नहीं है। इसी बीच आज IPL मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे हैं। लेकिन इससे पहले हैदराबाद और मुंबई के खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और एक मिनट का मौन भी रखा।
मैच शुरू होने से पहले रखा गया मौन
SRH vs MI Match मैच के दौरान जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर उतरे, वहीं मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया। इतना ही नहीं इस मैच के लिए मैदान पर कोई चीयरलीडर्स भी नहीं होंगी। खेल जगत के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है।
दरअरसल, आज आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हो रही है। लेकिन इस बीच खिलाड़ी से लेकर अंपायर तक काली पट्टी पहने हुए हैं। बताया जा रहा है कि पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ये फैसला लिया गया है।
टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
आपको बता दें कि डियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: IPL खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी थी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Mumbai Indians and Sunrisers Hyderabad players entered the field wearing black bands
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm