OBC Reservation Latest Update: 27 फीसदी OBC आरक्षण का मामला! अब हाईकोर्ट नहीं करेगा सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
OBC Reservation Latest Update: मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं।

OBC Reservation Latest Update | Source : File Photo
- 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं।
- सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वो ओबीसी आरक्षण से जुड़े किसी भी मामले पर सुनवाई ना करे।
जबलपुर। OBC Reservation Latest Update: मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वो ओबीसी आरक्षण से जुड़े किसी भी मामले पर सुनवाई ना करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक वो एमपी के ओबीसी आरक्षण के मुद्दे का निराकरण नहीं कर देता है तब तक एमपी हाईकोर्ट इससे जुड़ी किसी भी याचिका पर सुनवाई ना करे।
सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश मध्यप्रदेश सरकार की ट्रांसफर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है जिसमें सरकार ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की सुनवाई एमपी हाईकोर्ट की बजाय सु्प्रीम कोर्ट में करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि वो ओबीसी आरक्षण से जुड़े विवादित मु्ददे को जल्द से जल्द सुलझाने की दिशा में काम करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एमपी के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर अब 21 अप्रैल को अगली सुनवाई तय कर दी है।
बता दें कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया था जिसे एमपी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट ने कुछ भर्तियों में बढ़ा हुआ ओबीसी आरक्षण देने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद से सरकार सभी भर्तियों में 27 की बजाय 14 फीसदी ही ओबीसी आरक्षण दे रही है। हालांकि मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का प्रावधान करने वाले कानून पर अब तक रोक नहीं लगी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह ओबीसी आरक्षण से जुड़े किसी भी मामले पर सुनवाई न करे, जब तक सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे का निराकरण नहीं कर देता है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: 27% OBC reservation case! Now the High Court will not hear the case, Supreme Court gave instructions
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm