Bargi Dam Cruise Accident News: बरगी बांध हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मौके पर पहुंचे ये सीनियर मंत्री और सांसद, अब तक इतने लोगों का किया गया रेस्क्यू
Bargi Dam Cruise Accident News: बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुखद घटना हुई, …

mohan yadav
- बरगी बांध में क्रूज हादसा
- 6 लोगों की दर्दनाक मौत
- 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
जबलपुरः Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर स्थित बरगी बांध में क्रूज पलट गया। हादसे में 6 की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। जिले के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुखद घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशी देने का ऐलान भी किया है।
15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
बरगी बांध क्रूज दुर्घटना में SDRF की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। क्रूज पर टिकट लेकर सवार करीब 29 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।
Bargi Dam Cruise Accident: मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार शाम के समय हुआ। एक क्रूज में करीब 35 से 40 टूरिस्ट सवार थे। क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था, तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- CISCE Results 2026 Live : इंतजार खत्म! CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, रिकॉर्ड तोड़ रहा पास प्रतिशत, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो
- CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा
- Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास
- Dindori News : धर्मांतरण मामले में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, इन्हें लिखा पत्र
- Uttarakhand News in Hindi: कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन, जांच के लिए भेजे फल–सब्जियों के सैंपल, आधिकारियों के दिए ये निर्देश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बरगी बांध में क्रूज हादसा
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bargi Dam Cruise Accident News
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm