Fake MBBS Doctor: फर्जी डॉक्यूमेंट पर MBBS कर बना डॉक्टर, अफसर की मां की मौत ने खोली पोल, जानिए कैसे हुआ खुलासा
फर्जी डॉक्यूमेंट पर MBBS कर बना डॉक्टर, अफसर की मां की मौत ने खोली पोल..Fake MBBS Doctor: Became a doctor by doing MBBS on fake documents

Fake MBBS Doctor | Image Source | IBC24
- फर्जी दस्तावेज़ों पर MBBS कर बना डॉक्टर,
- जबलपुर में बड़ा खुलासा,
- गिरफ्तारी पर इनाम घोषित,
जबलपुर: Fake MBBS Doctor: आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस कर डॉक्टर बने सत्येंद्र केवट को गिरफ्तार करने के लिए जबलपुर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस डॉक्टर को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस ने 4000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
Fake MBBS Doctor: जबलपुर के मार्बल सिटी अस्पताल में पदस्थ सत्येंद्र केवट अपने एक दोस्त बृजराज उइके के नाम से नौकरी कर रहा था। सत्येंद्र ने बृजराज उइके के दस्तावेज लेकर सभी कागजातों में फर्जी तरीके से अपनी फोटो लगवाकर एसटी कोटे का जाति प्रमाण पत्र और आवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजात तैयार करवाए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने आरक्षण का लाभ लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई की और मार्बल सिटी अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी प्राप्त की।
Fake MBBS Doctor: इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक रेलवे अधिकारी की मां की इलाज के दौरान मार्बल सिटी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद जब रेलवे अधिकारी ने डॉक्टर से मिलने की बात कही तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डॉक्टर से मिलने नहीं दिया। संदेह होने पर जब अधिकारी ने बृजराज उइके का पता लगाया तो वह कटनी में रहने वाला एक पेंटर निकला। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत जबलपुर पुलिस से की। तब से पुलिस फर्जी दस्तावेजों पर डॉक्टर बने सत्येंद्र केवट की तलाश कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सत्येंद्र केवट एक फर्जी डॉक्टर है, जिसने आरक्षण का लाभ लेने के लिए दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एमबीबीएस की पढ़ाई की और जबलपुर के मार्बल सिटी अस्पताल में नौकरी कर ली।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake MBBS Doctor: Became a doctor by doing MBBS on fake documents, death of the officer's mother exposed the truth, know how it was revealed
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm