Jabalpur News: चाकूबाजी केस में भाजयुमो नेता अरेस्ट, एलएलबी एग्जाम से बाहर निकला और पुलिस ने दबोच लिया
Jabalpur News: चाकूबाजी केस में भाजयुमो नेता अरेस्ट, एलएलबी एग्जाम से बाहर निकला और पुलिस ने दबोच लिया BJP Yuva Morcha leader arrested

Jabalpur News, Jabalpur stabbing case, Manav Ghanghoria arrest, BJP youth leader crime, GS College arrest, public arrest controversy, LLB student arrested, Gaurav Bajpai attack,
- पुराने विवाद में चाकूबाजी,
- भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी,
- वकीलों ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल,
जबलपुर: Jabalpur News: शहर में बीते 17 जुलाई की रात हुए चाकूबाजी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मानव घनघोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी एलएलबी की परीक्षा देकर जीएस कॉलेज से बाहर निकला। पुलिस की इस कार्रवाई का वकीलों ने विरोध किया और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
Jabalpur News: जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की रात दीनदयाल चौक आईएसबीटी के पास गौरव बाजपेयी नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला कि यह वारदात पुराने आपसी विवाद को लेकर हुई थी जिसमें कुल पांच लोगों ने मिलकर गौरव के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला किया।
Read More : किरायेदार ने मकान मालकिन और बेटी का अश्लील वीडियो किया वायरल, ऐसे हुआ खुलासा की जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Jabalpur News: मामले में नामजद आरोपियों में से एक मानव घनघोरिया फरार चल रहा था। सोमवार को जैसे ही वह जीएस कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा देकर बाहर निकला मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील कॉलेज पहुंच गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई। वकीलों ने आरोप लगाया कि परीक्षा समाप्त होते ही इस तरह सार्वजनिक रूप से गिरफ्तारी करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए सही प्रक्रिया और समय का ध्यान रखा जाना चाहिए था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मानव घनघोरिया को 5 अगस्त को जीएस कॉलेज से एलएलबी परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह 17 जुलाई चाकूबाजी घटना के मुख्य आरोपियों में से एक था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: BJP Yuva Morcha leader arrested in stabbing case
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm