Jabalpur News: ईडी कोर्ट का बड़ा फैसला, आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसा मृतक कर्मचारी का परिवार, पत्नी, बेटे और बहू को इतने साल की सजा
Jabalpur News: ईडी कोर्ट का बड़ा फैसला, आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसा मृतक कर्मचारी का परिवार, पत्नी, बेटे और बहू को इतने साल की सजा

Jabalpur News, Jabalpur ED court verdict, corruption case India, illegal assets case, M.P. corruption news, Jabalpur CDA fraud, deceased employee corruption, ED court historic decision, Jabalpur news 2025, black money conviction,
- जबलपुर ईडी कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,
- आय से अधिक संपत्ति केस में सुनाया फैसला,
- मृतक कर्मचारी के परिवार को भी 3 साल कैद,
जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर में ईडी की स्पेशल कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जो भ्रष्टाचार के मामलों में नज़ीर बन सकता है। कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी मृतक कर्मचारी के परिजनों को भी भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया है और उन्हें जेल भेज दिया है। ईडी कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की पत्नी, बेटे और बहू को 3-3 साल कैद की सज़ा सुनाई है और उन पर 10-10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Jabalpur News: कोर्ट ने पाया कि मृतक द्वारा सरकारी नौकरी में रहते हुए कमाई गई काली कमाई का उसके परिजनों ने भी उपभोग किया था। ऐसे में कोर्ट ने परिजनों को भी सह-आरोपी मानकर यह सज़ा सुनाई है। यह मामला साल 2010 का है जब सीबीआई ने जबलपुर में सीडीए यानी कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स दफ्तर में पदस्थ अकाउंटेंट सूर्यकांत गौर की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की थी। जांच में सूर्यकांत गौर की आय से 90 लाख रुपये अधिक की संपत्ति मिली थी। मामला ईडी को ट्रांसफर किया गया था जिसके बाद ईडी ने जांच में पाया कि आरोपी कर्मचारी ने अपनी काली कमाई से अपनी पत्नी, बेटे और बहू के नाम पर निवेश किया था।
Read More : काली साड़ी, घूंघट और इस युवक के हाथों में हाथ, अर्चना तिवारी का ये वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Jabalpur News: ईडी ने कर्मचारी के साथ उसके परिजनों को भी सह-आरोपी बनाया था। कोर्ट में मामला लंबित रहते हुए साल 2021 में कर्मचारी की मौत हो गई थी लेकिन केस चलता रहा। अब जबलपुर की ईडी कोर्ट ने अपना पहला फैसला इसी मामले में सुनाया है जिसमें मृतक कर्मचारी की पत्नी, बेटे और बहू को भी भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए 3-3 साल कैद की सज़ा सुनाई गई है। जबलपुर के जिला लोक अभियोजक अनिल तिवारी का कहना है कि जबलपुर ईडी कोर्ट का यह फैसला भ्रष्टाचार के मामलों में नज़ीर साबित होगा। उनसे इस मामले पर IBC24 से ख़ास बातचीत की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जबलपुर ईडी कोर्ट का फैसला इसलिए खास है क्योंकि इसमें मृतक कर्मचारी के परिजनों को भी दोषी माना गया है, जो आमतौर पर नहीं होता।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: ED court's big decision in disproportionate assets case
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am