BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur Crime News : हादसा या साजिश? पिकनिक पर गई चार छात्राओं में से 2 की वाटरफॉल में रहस्यमयी ढंग से डूबकर मौत..

जबलपुर के भदभदा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गई दो छात्राएं, श्रुति और देवांशी, डूबकर मौत SDRF और पुलिस ने खोजबीन कर शव बरामद किए।

Jabalpur Crime News

Jabalpur Crime News

IBC24 Digital
Published: 05 Nov 2025 | 6:19 pmModified: 05 Nov 2025 | 6:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर के भदभदा वाटरफॉल में दो छात्राओं की डूबने से मौत।
  2. दोस्तों में विवाद के बाद दो छात्राएं घर नहीं लौटीं।
  3. SDRF ने शव बरामद किए, पुलिस जांच कर रही है।

Jabalpur Crime News : मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई दो छात्राओं की वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई। SDRF की टीम ने आज सुबह भदभदा वाटर फॉल के नीचे से दोनों के शव को बरामद कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

बिना बताये पहुंचे थे वॉटरफॉल

Jabalpur Crime News जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले दोनों छात्राएं केंद्रीय विद्यालय में नवमी कक्षा की छात्राएं थीं। श्रुति और देवांशी अपनी और दो और दोस्त प्रतिज्ञा और आयुषी के साथ पिकनिक पर गई थी। दोनों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी और मंगलवार की शाम वाटर फॉल घूमने निकल गई।

दोस्तों की बीच हुआ विवाद!

वाटर फॉल पहुंचे चारों छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर जमकर कहा-सुनी हुई, जिसके बाद प्रतिज्ञा और आयुषी वहां से वापस अपने घर आ गईं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, देर शाम तक श्रुति और देवांशी घर नहीं पहुंची। दोनों के परेशान परिजनों ने रांझी ठाणे थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर उनकी तलाश शुरू की गई।

वाटर फॉल के नीचे मिला शव

Jabalpur Crime News शिकायत के बाद पुलिस की टीम परिजनों के साथ मिलकर लापता दोनों छात्राओं की सर्चिंग कर रही थी। वहीं आज दोपहर भदभदा वाटर फॉल के नीचे से SDRF की टीम ने श्रुति और देवांशी का शव बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

हादसा या साजिश ?

Jabalpur Crime News   पुलिस इस घटना की सभी एंगल पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई हादसा है या फिर किसी तरह के साजिश। फ़िलहाल मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। इस पूरी घटना के बाद दोनों छात्राओं के घर में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह दर्दनाक घटना जबलपुर के भदभदा वाटर फॉल पर हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur Tragedy: Two Schoolgirls Drown at Bhadbhada Waterfall During Picnic

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm