Jabalpur News: रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सांसद आशीष दुबे, खराब कुर्सियां देख अधिकारियों को लगाई फटकार, रेलयात्रियों से भी लिया फीडबैक
Jabalpur News: रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद आशीष दुबे, खराब कुर्सियां देख अधिकारियों को लगाई फटकार, रेलयात्रियों से भी लिया फीडबैक

Jabalpur News/ Image Credit: IBC24
- सांसद आशीष दुबे ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
- वेटिंग रूम में ख़राब कुर्सियां देख अधिकारियों को फटकार लगाई।
- कहा- विकसित भारत का प्रतिमान गढ़ेंगे रेलवे स्टेशन ।
जबलपुर। Jabalpur News: केन्द्र सरकार करीब 300 करोड़ रुपयों की लागत से जबलपुर के रेलवे स्टेशन का री-डैवलपमेंट कर रही है। इसमें जबलपुर स्टेशन परिसर में 12 मीटर चौड़ा रूफ प्लाजा, 2 नए प्लेटफॉर्म के निर्माण सहित सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जाना है। ऐसे में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने स्टेशन के री-डैवलपमेंट वर्क की स्थिति जानने के लिए आज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के विस्तार से जुड़े पूरे प्रोजेक्ट की बारीकी और उसमें चल रहे काम का मुआयना किया। इतना ही नहीं सांसद ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पूरा पैदल चलकर यहां यात्री सुविधाओं का जायज़ा लिया और स्टेशन में यात्रियों से बातचीत करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया। इस दौरान जब सांसद स्लीपर वेटिंग रुम का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें कुर्सियों की स्थिति खराब मिली। इस पर सांसद ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई और वेटिंग रुम की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
Jabalpur News: सांसद आशीष दुबे ने कहा कि, रीडैवलप्ड रेल्वे स्टेशन विकसित भारत का बड़ा प्रतिमान गढेंगे और रीडैवलपमेंट के बाद जबलपुर का रेलवे स्टेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की टक्कर का दिखेगा। उन्होंने माना कि, औचक निरीक्षण में उन्हें कई कमियां भी दिखी जिस पर उन्होने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: MP Ashish Dubey arrived to inspect the railway station, reprimanded the officials after seeing the bad chairs
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm