BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Justice Dwarka Dhish Bansal Video: पीएम मोदी के ‘बचत’ अपील पर इस हाईकोर्ट के जज ने दिखाई गंभीरता.. खुद साइकिल चलाकर पहुंचे न्यायालय, आप भी देखें Video

Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video: जबलपुर हाईकोर्ट के जज द्वारका धीश बंसल पीएम मोदी की अपील पर साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे।

Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video

Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video

satya prakash
Published: 12 May 2026 | 4:11 pmModified: 12 May 2026 | 4:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. जस्टिस द्वारका धीश बंसल साइकिल से पहुंचे जबलपुर हाईकोर्ट।
  2. पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का जज ने किया समर्थन।
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जज का साइकिल चलाते वीडियो।

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति द्वारका धीश बंसल मंगलवार को साइकिल से कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के समर्थन में उठाया। (Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video) पीएम के इस अपील के बाद कई नेताओं ने भी ईंधन बचत के उपाय अपनाये है, लेकिन जज के इस फैसले के बाद उनके साइकिल की सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल एमपी में जबलपुर हाईकोर्ट बेंच में पदस्थ जस्टिस बंसल अपने सरकारी निवास सिविल लाइंस से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित कोर्ट तक साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कोर्ट का एक कर्मचारी भी मौजूद था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

"हम आम लोगों से अलग नहीं है" : जस्टिस द्वारिका धीश बंसल

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जस्टिस बंसल ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को संदेश देने के लिए साइकिल से कोर्ट जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दो दिनों से वैश्विक संकट को देखते हुए ईंधन बचाने की अपील की है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साइकिल का इस्तेमाल किया।

जस्टिस बंसल ने कहा, "मैं अक्सर मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के साथ जबलपुर शहर में साइकिल चलाता हूं। (Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video) साइकिल चलाना कोई मुश्किल काम नहीं है। सिर्फ इसलिए कि हम हाईकोर्ट के जज हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम आम लोगों से अलग हैं।"

पीएम मोदी की अपील पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अपील की है कि तेल को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए। लोग स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें, सोना खरीदने से बचें और अनावश्यक विदेश यात्रा से बचें। उन्होंने देशहित में कई अपील की है।"

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हैदराबाद में प्रधानमंत्री ने की थी ईंधन बचत की अपील

दरअसल, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के कार्यक्रमों में लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश को मौजूदा हालात में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बढ़ती तेल कीमतों का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और आयात बिल पर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और गैरजरूरी ईंधन खर्च से बचने की सलाह दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अनावश्यक खर्च कम करने और जरूरत पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में फिर से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी बात कही।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया

अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार

‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उन्होंने पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के समर्थन में साइकिल का इस्तेमाल किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: High Court Judge Cycles to Court Supporting PM Modi’s Fuel Saving Appeal, Video Goes Viral

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm