गैर-पात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से लाडकी बहिन योजना से अपना नाम वापस लेना चाहिए: भुजबल
गैर-पात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से लाडकी बहिन योजना से अपना नाम वापस लेना चाहिए: भुजबल
जलगांव, 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के अपात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए और केवल महिलाओं के लिए बनी इस योजना में नामांकन कराने वाले पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
भुजबल ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस योजना के लाभार्थियों की जांच अब भी जारी है।
इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली 21-65 आयु वर्ग की महिलाएं 1,500 रुपये मासिक पाने की हकदार हैं।
मई में राज्य सरकार ने जांच प्रक्रिया के दौरान पाया था कि इस योजना के 2,200 से अधिक लाभार्थी सरकारी कर्मचारी थे।
भुजबल ने कहा, “नियमों के अनुसार, चार पहिया वाहन रखने वाले या सरकारी वेतन पाने वाले लोग इसके पात्र नहीं हैं। कुछ नाम इसलिए शामिल हो गए क्योंकि अधिकारी चुनाव में व्यस्त थे। चुनाव के बाद, मैंने सुझाव दिया कि ऐसी महिलाएं अपना नाम वापस ले लें और उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। लेकिन अगर पुरुषों ने आवेदन किया है, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।”
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: गैर-पात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से लाडकी बहिन योजना से अपना नाम वापस लेना चाहिए: भुजबल
JALGAON
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm