BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की

जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की

जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की
Bhasha
Published: 12 Sept 2026 | 4:55 pmModified: 12 Sept 2026 | 4:55 pm

(फाइल फोटो के साथ)

जालना (महाराष्ट्र), 12 सितंबर (भाषा) कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की है कि वह और उनके समर्थक नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

यह आंदोलन 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणपति उत्सव के बीच शुरू होगा।

जरांगे ने अंतरवाली सराटी में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 15 सितंबर से मुंबई की ओर मार्च शुरू करेंगे। जरांगे का आंदोलन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी 15 सितंबर को बीड जिले के पाटोदा में रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन वे अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा, 17 सितंबर को पुणे जिले के हडपसर और 18 सितंबर को रायगढ़ जिले के खोपोली में ठहरेंगे। इसके बाद वे नवी मुंबई के खारघर में डेरा डालेंगे और फिर महानगर (मुंबई) की ओर बढ़ेंगे।

जरांगे ने कहा कि प्रदर्शनकारी अपने निर्धारित पड़ावों पर पहुंचने से पहले हर दिन करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन 19 सितंबर को दिन में 10 बजे शुरू होगा।

जरांगे ने कहा, ‘‘हमें मुंबई से अपने समुदाय के लिए आरक्षण लेकर लौटने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखना है। किसी को भी पथराव या आगजनी का सहारा नहीं लेना चाहिए। वाहनों को सावधानी से चलाया जाना चाहिए और सभी को आचार संहिता का पालन करना चाहिए। हम लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं और अपनी जायज मांग हासिल करना चाहते हैं।”

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि वह प्रदर्शनकारियों के लिए कोई बाधा पैदा न करें। जरांगे ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को रोका जाता है तो ऐसी कार्रवाई की जिम्मेदारी फडणवीस की होगी।

जरांगे ने राज्य सरकार पर राजपत्र संबंधी मांगों को लागू नहीं करने और 58 लाख कुनबी अभिलेखों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को मुंबई लेकर जाएंगे। यह अंतिम लड़ाई है और एक भी मराठा घर में नहीं रहना चाहिए।’’

मुंबई में पिछले साल अगस्त-सितंबर में जरांगे के अनशन के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के आसपास के इलाके भी शामिल थे, जहां गतिविधियां ठप हो गई थीं।

जरांगे की प्रमुख मांगों में से एक यह है कि एक सरकारी आदेश जारी किया जाए, जिससे मराठा समुदाय पुराने रिकॉर्ड और गजट दस्तावेजों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में कुनबी समुदाय को आरक्षण का दावा कर सके।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm