Hasdeo Accident News: हसदेव की गहराई में समा गया तीन घरों का चिराग!.. अब तक दो बच्चों की लाश बरामद, इस जगह पर अब भी जारी है तीसरे की तलाश
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चों में से दो का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। पुलिस …

Hasdeo Accident News
- हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चों में से दो का शव बरामद।
- नदी किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले।
- रेस्क्यू ऑपरेशन SDRF, DDRF और गोताखोरों द्वारा जारी, एक बच्चा अभी भी लापता।
Hasdeo Accident News जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाने के दौरान गायब हुए तीनों बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से शुरू कर दिया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, एक घंटे पहले ही DDRF और गोताखोरों की टीम ने तीनों बच्चों में से एक का शव बरामद किया था, जिसके बाद अब टीम ने दूसरे बच्चे का भी शव बरामद कर लिया है। फिलहाल, तीनों में से एक बच्चा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
नदी किनारे मिले बच्चों के चप्पल और मोबाइल
Hasdeo Accident News मिली जानकारी के अनुसार, कल हसदेव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे लापता हो गए थे। सुबह करीब 10 बजे तीनों बच्चे साइकिल से हनुमानधारा नहाने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से जांच शुरू की, जिसके बाद हनुमानधारा के पास नदी के किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
Hasdeo Accident News शाम होने के बाद अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके चलते अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह से ही फिर से तलाश शुरू कर दी गई थी। गोताखोरों, SDRF और DDRF की टीम ने रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए नदी के प्रवाह को रोक दिया था। फिलहाल, टीम ने नदी में बहे तीनों बच्चों में से दो का शव बरामद कर लिया है, वहीं एक बच्चा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा तब हुआ जब तीन बच्चे सुबह करीब 10 बजे नदी में नहाने गए थे और वापस नहीं लौटे।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh’s Hasdeo River Tragedy: Two Children Found Dead, One Still Missing
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am