Hasdeo Accident News: नहाने गए थे तीन बच्चे…रात में मिला चौंकाने वाला सुराग, सुबह होते ही बरामद हुआ एक बच्चे का शव!
हसदेव नदी में नहाने गए जांजगीर-चांपा के तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए थे। रात में मिले सुरागों के आधार पर रेस्क्यू तेज किया गया और सुबह एक …

Hasdeo Accident News
- हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक लापता, नदी किनारे मिले कपड़े और साइकिल।
- रात में बड़ा सुराग मिलने पर सुबह रेस्क्यू तेज, एक बच्चे का शव बरामद।
- DDRF और SDRF टीमें लगातार दो अन्य बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।
Hasdeo Accident News जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे लापता हो गए थे। नदी के किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले थे, जिसके बाद सुबह से ही नगर सैनिक और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच टीम ने लापता हुए बच्चों में से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए नदी के प्रवाह को रोक दिया गया है। इसके तहत कुदरी बैराज के पास बने डेम के गेट बंद कर दिए गए हैं।
सुबह 10 बजे घर से निकले थे तीनों बच्चे
Hasdeo Accident News मिली जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त नेलशन एक्का, युवराज राठौर और रुद्र सिंह राज स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमानधारा नहाने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से जांच शुरू की, जिसके बाद हनुमानधारा के पास नदी के किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले।
एक शव बरामद, दो अन्य की तलाश जारी
Hasdeo Accident News सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, और बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि, शाम होने के बाद अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके चलते अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से तलाश शुरू की गई है। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी के जल प्रवाह को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके। फिलहाल एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बच्चे जांजगीर-चांपा जिले की हसदेव नदी में नहाने गए थे और वहीं से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Three Children Disappear Mysteriously While Bathing in Hasdeo River; One Body Recovered, Search Continues
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm