Janjgir-Champa Food Poisoning: क्या जहरीले खाने से हुई जांजगीर में बच्चे की मौत?.. इतनों का इलाज अब भी अस्पताल में जारी, जानें क्या खाया था पीड़ितों ने
Janjgir-Champa Food Poisoning Latest News: जांजगीर-चांपा में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत की आशंका।

Janjgir-Champa Food Poisoning Latest News
- तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ी।
- जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हुई।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
जांजगीर-चांपा: जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। (Janjgir-Champa Food Poisoning Latest News) सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जांजगीर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत, दिया बड़ा बयान
इधर, जांजगीर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हराएगी। कांग्रेस संगठन पूरी तरह तैयार है और उम्मीदवारों के नाम जल्द तय किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार से आम जनता परेशान है और पार्टी जनता के बीच सरकार की "करतूतों" को लेकर जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के चार नगरीय निकायों में 1 जून को चुनाव होने हैं।
लक्ष्मणेश्वर मंदिर में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व"
खरौद के प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर मंदिर में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर की आस्था के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रखा गया था। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी मौजूद रहे। (Janjgir-Champa Food Poisoning Latest News) मंदिर परिसर में गुजरात के सोमनाथ और वाराणसी के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कलेक्टोरेट पहुंचे धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर
उधर, कड़ारी धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर कुश सिंह ठाकुर के समर्थन में कई कम्प्यूटर ऑपरेटर कलेक्टोरेट पहुंचे और एफआईआर वापस लेने की मांग की। धान खरीदी में गड़बड़ी और लाखों रुपये के घोटाले के मामले में प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का कहना है कि उनका काम केवल डाटा अपलोड करना होता है और खरीदी से जुड़े फैसले प्रभारी लेते हैं। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर करना गलत है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की हालत अचानक खराब हो गई थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Suspected Food Poisoning in Janjgir-Champa Leaves One Child Dead, Three Hospitalized
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm