Janjgir Fraud News: छत्तीसगढ़ में 27 लाख की साइबर ठगी, बैंक में खाता खुलवाकर म्युल अकाउंट चला रहे दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 27 लाख की साइबर ठगी, बैंक में खाता खुलवाकर म्युल अकाउंट चला रहे…Janjgir Fraud News: Cyber fraud of Rs 27 lakh

Janjgir Fraud News | Image Source | IBC24
- जांजगीर में म्युल अकाउंट का खुलासा,
- म्युल अकाउंट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,
- आरोपियों ने की 27.83 लाख की साइबर ठगी,
जांजगीर: Janjgir Fraud News: जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने यूको बैंक में खाता खुलवाकर 27 लाख 83 हजार रुपये की राशि प्राप्त की थी।
Read More : Jagannath Rath Yatra 2025 : 26 या 27 कब है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानिए क्या है इसकी सही तिथि और इसका महत्व
Janjgir Fraud News: एक आरोपी का नाम रवि खूंटे है जो मेहंदी गांव का है जबकि दूसरा आरोपी धनेश्वर साहू है जो सरखों का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल पुलिस के साइबर समन्वय केंद्र समन्वस पोर्टल में म्यूल अकाउंट की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नैला स्थित यूको बैंक में संबंधित खाते की जांच की तो यह सामने आया कि खाते में 27 लाख 83 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
Janjgir Fraud News: यह रकम गलत तरीके से प्राप्त की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। म्यूल अकाउंट मामले में जिले की यह पहली कार्रवाई है। एसपी विजय पांडेय का कहना है कि आगे भी यदि शिकायतें मिलेंगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है जो किसी व्यक्ति के नाम पर खोला जाता है लेकिन उसका इस्तेमाल साइबर अपराधी धोखाधड़ी से पैसे ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। यह आमतौर पर नकली या लोभ देकर खुलवाए जाते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir Fraud News: Cyber fraud of Rs 27 lakh in Chhattisgarh, two accused who were running mule accounts by opening them in the bank arrested
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm