BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Jashpur RTO House theft : i phone की लालच में 51 लाख की चोरी! RTO अधिकारी की भतीजी ही निकली मास्टरमाइंड, पुलिस ने बॉयफ्रेंड संग होटल से दबोचा

Jashpur News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का …

Jashpur RTO House Stolen, image source: ibc24

Jashpur RTO House Stolen, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 09 Jan 2026 | 6:15 pmModified: 09 Jan 2026 | 6:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. जशपुर में 51 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा
  2. एक युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
  3. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jashpur News: जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Jashpur RTO House theft) पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का माल जब्त किया है।

मामले की खास बात यह है कि इस बड़ी चोरी की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि घर की ही भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर रची थी। आईफोन खरीदने के लालच से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे लाखों की चोरी तक पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया सुषमा निकुंज ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पुराने मकान केराडीह, रैनीडांड में रखे दीवान के अंदर अटैची से लगभग 15 लाख रुपये नगद, सोने की बिस्किट और अन्य जेवरात चोरी हो गए थे। (Jashpur RTO House Stolen)चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये से अधिक बताई गई थी।

बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर की चोरी

जांच के दौरान पता चला कि प्रार्थिया की भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के पैसों से आरोपियों ने पार्टियां कीं, घूमने-फिरने में रकम उड़ाई और करीब 25 लाख रुपये की हरियर कार भी खरीदी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और उसका बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को रांची (झारखंड) के एक होटल से हिरासत में लिया गया।

कब्जे से 51 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद

पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। (Jashpur RTO House Stolen)इसके बाद अन्य फरार आरोपियों अभिषेक इंद्रवार, लंकेश्वर बड़ाईक और अलीशा भगत को भी अलग-अलग तिथियों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 86,300 रुपये नगद, एक हरियर कार, सोने का कड़ा, मंगलसूत्र, 100 ग्राम, 50 ग्राम और 20 ग्राम के सोने के बिस्किट, एक आईफोन और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल वर्तमान कीमत लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

अन्य आरोपी अभी भी फरार पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। (Jashpur RTO House Stolen)उनकी तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 51 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में साइबर सेल जशपुर, थाना नारायणपुर पुलिस स्टाफ और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Jashpur News: 51 lakh rupees stolen for the lure of an iPhone! The RTO officer's niece turned out to be the mastermind, arrested by police at a hotel with her boyfriend

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am