Jashpur Snakebite Death: सांप काटा, बैगा के पास गई… झाड़फूंक में फंसी रही जिंदगी, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई महिला की मौत
सांप काटा, बैगा के पास गई… झाड़फूंक में फंसी रही जिंदगी…Jashpur Snakebite Death: Snake bit her, she went to Baiga… her life was stuck

Jashpur Snakebite Death | Image Source | IBC24
- सर्पदंश से कोरवा महिला की मौत,
- अंधविश्वास और लापरवाही ने छीनी जिंदगी,
- अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई महिला की मौत,
जशपुर: Jashpur Snakebite Death: विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की एक महिला की सर्पदंश से हुई मौत ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण अंचल में व्याप्त अंधविश्वास की पोल खोल दी है। यह घटना न केवल एक मानव जीवन की क्षति है बल्कि यह इस सवाल को भी जन्म देती है कि क्या आज भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंच पा रही हैं?
Jashpur Snakebite Death: घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव की है जहां 49 वर्षीय सनारी बाई कोरवा अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी। दरम्यानी रात लगभग 3 बजे उसे एक ज़हरीले करैत सांप ने बाएं कंधे पर डस लिया। सर्पदंश के बाद गंभीर स्थिति में होते हुए भी सनारी बाई तात्कालिक चिकित्सकीय सहायता लेने के बजाय अंधविश्वास की ओर झुक गई। वह अपने नाती के साथ लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर एक बैगा के पास पहुंची। वहां घंटों झाड़फूंक चलता रहा जिससे काफी कीमती समय बर्बाद हो गया।
Jashpur Snakebite Death: सुबह 6 बजे के करीब जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई, तब गांव की मितानिन ने उसे कुनकुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उसे एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए होलीक्रॉस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सनारी बाई के पति के अनुसार होलीक्रॉस अस्पताल में मुंह में पाइप डालने के बाद डॉक्टरों ने यह कहकर मरीज को वापस सरकारी अस्पताल भेज दिया कि वहां बेहतर दवाइयां मिलेंगी। अंततः सनारी को दोबारा कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।
Read More : Satna News: जंगल में घूम रहे हैं हथियारों से लैस 5-6 संदिग्ध, एक महिला भी शामिल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
Jashpur Snakebite Death: CMHO डॉ. जी.एस. जात्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की मरीज को सुबह 6 बजे अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत पहले से ही गंभीर थी। इलाज में कोई देरी नहीं की गई, उसे तुरंत एंटी स्नेक वेनम दिया गया और फिर विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर भी किया गया। दुर्भाग्यवश, समय पर सही उपचार न मिल पाने और सर्पदंश की गंभीरता के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या सनारी की मौत का कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फैला अंधविश्वास है जिसने उसे समय रहते चिकित्सा सुविधा लेने से रोका?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कोरवा महिला सर्पदंश मौत" की घटना लोटापानी गांव, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर में हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jashpur Snakebite Death: Snake bit her, she went to Baiga
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm