Tata Capital Share Price: आज खुलने वाला है टाटा का बड़ा राज! 93,742 करोड़ के शेयर लॉक-इन से बाहर, क्या शुरू होगा प्रॉफिट का खेल?

Tata Capital Share Price: आज 13 अप्रैल को टाटा कैपिटल के 285.8 करोड़ शेयरों की छह महीने की लॉक-इन अवधि खत्म हो गई है। अब ये शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी कुल कीमत करीब 93,742.4 करोड़ रुपये है, जिससे स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है। (NSE: TATACAP, BSE: 544574)

Tata Capital Share Price: आज खुलने वाला है टाटा का बड़ा राज! 93,742 करोड़ के शेयर लॉक-इन से बाहर, क्या शुरू होगा प्रॉफिट का खेल?

(Tata Capital Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 13, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: April 13, 2026 12:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टाटा कैपिटल के 285.8 करोड़ शेयरों की लॉक-इन अवधि समाप्त।
  • लगभग 67% इक्विटी अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध।
  • शेयरों की वैल्यू करीब ₹93,742 करोड़ आंकी गई।

नई दिल्ली: Tata Capital Share Price: आज सोमवार 13 अप्रैल को Tata Capital Ltd का शेयर बाजार में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। इसका मुख्य वजह है कि कंपनी के शेयरहोल्डर की छह महीने की लॉक-इन अवधि आज समाप्त हो रही है। टाटा ग्रुप की यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी 2025 का सबसे बड़ा IPO लेकर आई थी। लॉक-इन खत्म होने के बाद करीब 285.8 करोड़ शेयर अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 67% हिस्सा है।

लॉक-इन एक्सपायरी का क्या मतलब है?

लॉक-इन अवधि खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बिक जाएंगे, बल्कि इसका अर्थ है कि अब ये शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के मुताबिक इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 93,742.4 करोड़ रुपये बैठती है। हालांकि, शेयर फिलहाल अपने इश्यू प्राइस 326 रुपये के मुकाबले सिर्फ 0.6% ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे यह साफ होता है कि स्टॉक अभी सीमित दायरे में बना हुआ है।

एनालिस्ट्स का क्या कहना है?

बाजार विशेषज्ञों का रुख टाटा कैपिटल को लेकर काफी सकारात्मक बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सात विश्लेषकों ने इस शेयर पर ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखी है। उनका मानना है कि आने वाले समय में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है और इसका टारगेट प्राइस बढ़कर लगभग 410 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है। निवेशकों के लिए इसे एक संभावित ग्रोथ स्टॉक माना जा रहा है।

Tata Capital Ltd – स्टॉक विवरण (13 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Tata Capital Ltd
करंट प्राइस ₹ 322.95
बदलाव −₹3.65 (−1.12%)
ओपन ₹ 323.25
हाई ₹ 326.00
लो ₹ 319.00
मार्केट कैप ₹1.36 लाख करोड़
P/E रेशियो 32.15
52-वीक हाई ₹ 367.30
52-वीक लो ₹ 300.15
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड लागू नहीं

अन्य कंपनियों की भी लॉक-इन एक्सपायरी

आज सिर्फ टाटा कैपिटल ही नहीं, बल्कि कई अन्य कंपनियों के शेयरहोल्डर लॉक-इन भी खत्म हो रहे हैं। इनमें WeWork India, BMW Ventures, Bajaj Housing Finance और Advance Agrolife शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियां अभी अपने इश्यू प्राइस के आसपास ट्रेड कर रही हैं, जबकि कुछ नीचे भी बनी हुई हैं। कुल मिलाकर आज का दिन इन शेयरों में बढ़ी हुई हलचल और ट्रेडिंग वॉल्यूम का संकेत दे रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।