Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ियों में होगी 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, भाजपा सरकार ने किया ऐलान, कार्यकर्ताओं के लिए भी खेला सौगातों का पिटारा / Image: AI Generated
लखनऊ: Anganwadi Bharti 2026 UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सीएम योगी ने प्रदेश के आंगनबाड़ियों में कार्यरत 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन बांटे हैं। वहीं, दूसरी ओर सीएम ने आंगनबाड़ी सेंटर्स में नई भर्ती का ऐलान किया है। उन्होंने नई भर्ती की घोषणा करते हुए कहा है कि 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 60000 से अधिक सहायिकाओं की भर्ती होगी।
Anganwadi Bharti 2026 UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके। इसके साथ ही कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास, नई सुविधाओं और रोजगार से जुड़े अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया गया। सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में 69 हजार से अधिक स्मार्टफोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए हैं। जिससे अब कामकाज में रियल टाइम अपडेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि डेटा सही और समय पर अपडेट होने से प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार आएगा और हर आंगनबाड़ी केंद्र एक डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्मार्टफोन के अलावा 1.33 लाख से अधिक स्टेडियोमीटर, 10,553 इंफैंटोमीटर और 58 हजार से ज्यादा वजन मापने की मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।