India Post GDS Vacancy 2026: 24,000 से ज्यादा सरकारी नौकरी और योग्यता सिर्फ 10वीं पास! इंडिया पोस्ट GDS के लिए इस तारीख से शुरू हो रहा आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई

Ads

India Post GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 03:27 PM IST

(India Post GDS Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 24 हजार+ GDS पदों पर भर्ती
  • 31 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू
  • 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (India Post GDS Vacancy 2026) जारी कर दिया है। यह भर्ती GDS Online Engagement Schedule-II July 2026 के तहत होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती में 24 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ये हैं जरूरी तारीखें

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त (India Post GDS Vacancy 2026) से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका 23 और 24 सितंबर 2026 को मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं यानी मैट्रिक पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स होने चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट GDS (India Post GDS Vacancy 2026) की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर भर्ती से जुड़े रजिस्ट्रेशन या आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर Click Here to Register/Apply और फिर New Candidate Registration विकल्प चुनें। मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें, दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करें और लागू शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

फीस और चयन प्रक्रिया

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। खास बात यह है कि GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी योग्यता, नियम और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

GDS भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

GDS भर्ती में आयु सीमा कितनी है?

उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

GDS भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।