Home » Chhattisgarh » Alka Baghmar Innova Fire Video: Durg Mayor Car Fire Video
Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो
Ads
Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो
Publish Date - August 27, 2026 / 02:57 PM IST,
Updated On - August 27, 2026 / 03:01 PM IST
Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो /image: AI Generated
HIGHLIGHTS
महापौर अलका बाघमार की इनोवा हाईक्रॉस में अचानक भीषण आग लग गई
फायर ब्रिगेड ने करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
आग लगने के कारणों की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है
दुर्ग। CG Alka Baghmar Innova Fire Video:दुर्गनगर निगम (Durg Municipal Corporation) की महापौर अलका बाघमार की इनोवा हाईक्रॉस वाहन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। दिन में करीब 11.40 बजे महापौर चार अन्य लोगों के साथ घर से निगम कार्यालय पहुँची थीं। उनके कार से उतरकर कार्यालय में जाने के लगभग 20 मिनट बाद वाहन के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे देखते ही देखते भयानक आग का रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी (Innova Hycross Catches Fire)
CG Alka Baghmar Innova Fire Video आगजनी की इस घटना के बाद मची अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने मौके पर पहुँचकर 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। समय रहते सभी के कार से उतर जाने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
एक दिन पहले ही कराई गई थी मरम्मत (Durg Mayor Car Fire)
CG Alka Baghmar Innova Fire Videoमहापौर ने बताया कि यह नई गाड़ी लगभग तीन महीने पहले ही निगम द्वारा किराए पर लगाई गई थी और घटना से एक दिन पूर्व ही तकनीकी दिक्कतों के कारण मरम्मत कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वाहन निर्माता कंपनी को सूचित कर दिया गया है, साथ ही फॉरेंसिक (FSL) की टीम भी मौके पर पहुँचकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जाँच में जुट गई है (Car Fire Chhattisgarh)।