Training Aircraft Crashed Kanpur Live Video || Image- IBC24 News File
अविनाश अवस्थी/कानपुर: कानपुर में गंगा बैराज के आसपास गुरुवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा कटरी क्षेत्र के नजफपुरवा गांव के पास हुआ। (Training Aircraft Crashed Kanpur Live Video) दुर्घटना में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि विमान में एयरक्राफ्ट टर्बाइन इंजन लगा था। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, उड़ान के दौरान अचानक तेज आवाज हुई और विमान नीचे आकर जमीन से टकरा गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दुर्घटना के बाद विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा घटनास्थल पर बिखर गया। मौके पर विमान की एक सीट भी अलग पड़ी मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। (Training Aircraft Crashed Kanpur Live Video) बताया जा रहा है कि विमान के पास करीब 3,000 घंटे की उड़ान का प्रमाणपत्र मौजूद था। कंपनी की ओर से विमान के रखरखाव में किसी तरह की कमी नहीं होने का दावा भी किया गया है। हालांकि, विमान दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। विमान के तकनीकी हिस्सों और रखरखाव से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
यूपी के कानपुर में गंगा किनारे खेत में क्रैश हुआ
ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन, पायलट की मौत, साथी की हालत गंभीर pic.twitter.com/Zx6LoUedeY— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 27, 2026
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए
उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत
नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए