Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का तूफान! पहले शनिवार की कमाई में आया ऐसा उछाल, जिसने सबको चौंका दिया!

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 'भूत बंगला' के जरिए लंबे समय बाद फिर साथ आई है। करीब 14 साल बाद दोनों की यह वापसी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। उनकी पुरानी हिट केमिस्ट्री एक बार फिर स्क्रीन पर दिख रही है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का तूफान! पहले शनिवार की कमाई में आया ऐसा उछाल, जिसने सबको चौंका दिया!

(Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2/ Image Credit: akshaykumar instagram)

Modified Date: April 19, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: April 19, 2026 1:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद फिर साथ आए
  • फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट ‘भूत बंगला’ है
  • दूसरे दिन कमाई में बढ़त के साथ ₹19 करोड़ का कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक पार फिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला‘ के जरिए एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की यह हिट जोड़ी करीब 14 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी और रिलीज के बाद फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में बढ़त

शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की थी। लेकिन बाद में इसकी कमाई में सुधार देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार,’भूत बंगला‘ ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 19 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जिससे साफ है कि फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर ग्रोथ दिखाई है।

प्रीव्यू और कुल कलेक्शन

फिल्म के पेड प्रीव्यू से गुरुवार को 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ था। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 35 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इससे फिल्म की परफॉर्मेंस को मजबूत माना जा रहा है।

फिल्म की कहानी क्या है?

भूत बंगला‘ की कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन (अक्षय कुमार) और उसकी बहन (मिथिला पालकर) के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन को अचानक अपने दादाजी से एक महल और बड़ी संपत्ति मिलती है। वह अपनी बहन की शादी की तैयारी के लिए भारत के मंगलपुर जाता है। लेकिन वहां एक डरावनी लोककथा उसका इंतजार कर रही होती है।

डर और रहस्य से भरी कहानी

मंगलपुर गांव में मान्यता है कि वहां ‘वधूसुर’ नाम का रहस्यमयी भूत रहता है, जो दुल्हनों को गायब कर देता है। इसी डर के बीच अर्जुन और उसका परिवार कई रहस्यमयी घटनाओं का सामना करता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलता है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश करता है।

स्टारकास्ट और मेकर्स की टीम

फिल्म में अक्षय कुमार और मिथिला पालकर के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। जो पहले भी अक्षय के साथ ‘हेरा फेरी‘,’भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।