RBI Office Attendant Recruitment 2026 : 10वीं पास युवाओं को RBI में नौकरी का मौका, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन और क्या होगी सैलरी?

RBI Office Attendant Recruitment 2026 : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 572 पदों पर परमानेंट सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है, जिसमें अच्छी सैलरी और कई भत्ते दिए जाएंगे।

RBI Office Attendant Recruitment 2026 : 10वीं पास युवाओं को RBI में नौकरी का मौका, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन और क्या होगी सैलरी?

RBI Action on Bank. Image Source- IBC24

Modified Date: January 17, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: January 17, 2026 5:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के तहत देशभर में 572 पदों पर भर्तियां
  • 15 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • शुरुआती ग्रॉस सैलरी ₹46,029 प्रति माह होगी

RBI Office Attendant Recruitment 2026 : अगर आपकी उम्र 18 साल से लेकर 25 साल तक की है और आप सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।( RBI Office Attendant Vacancy 2026 ) देशभर के अलग-अलग रिज़र्व बैंक में कुल 572 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है जिसमें शुरुआती सैलरी लगभग ₹46,029 प्रति माह होगी, साथ ही मेडिकल और आवास जैसे अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

अगर आप भी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में ऑफिस अटेंडेंट की नौकरी पाना चाहते हैं, ( RBI Recruitment 2026  )तो इसके लिए ज़रूरी नियम और शर्तें बहुत आसान हैं, जो नीचे दी गई हैं।

  • इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अपने संबंधित RBI ऑफिस की लोकल लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र मिनिमम 18 साल और मैक्सिमम 25 साल होनी चाहिए और साथ ही उम्र 1 जनवरी 2026 से जोड़ी जाएगी।
  • इस परीक्षा में रिज़र्व कैटेगरी यानी SC/ST कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

इस एग्जाम में कुल 572 सीटें हैं और सबसे ज़्यादा सीटें कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली सर्किल में हैं। (  rbi office attendant notification 2026 ) इन सीट्स में जनरल कैंडिडेट्स के लिए 291 सीट्स, SC उम्मीदवारों के लिए 89 सीट्स, ST के लिए 58, OBC के लिए 83 और EWS के लिए 51 सीट्स हैं।

क्या होगा एग्जाम पैटर्न ?

आपको बता दें कि यह एग्जाम ऑनलाइन तरीके से करवाया जाएगा यानी यह एग्जाम CBT बेस्ड होगा। पेपर में कुल 120 सवाल होंगे। ( RBI Office Attendant Syllabus  )इसमें रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के 30-30 सवाल होंगे और पेपर का समय 1 घंटा 30 मिनट होगा। साथ ही इसमें 0.25 नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस एग्जाम में लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा। परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

क्या होगी शुरुआती सैलरी?

आपको बता दें कि यह नौकरी सरकारी होने वाली है और यह परमानेंट होगी। इस पद पर शुरुआती बेसिक सैलरी ₹24,250 रुपये होगी और मौजूदा शुरुआती ग्रॉस सैलरी करीब ₹46,029 रुपये महीने की है। Govt Jobs in India 2026 इसके अलावा महंगाई भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और हाउस रेंट अलाउंस (अगर आपको बैंक क्वार्टर नहीं मिलता) भी मिलेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.