Kanker Bribe News: ‘मौत के मुआवजे पर रिश्वत’.. तहसील का बाबू और असिस्टेंट दोनों ACB के हिरासत में.. इस तरह बनी धरपकड़ की प्लानिंग
Bribe-taking Babu in Kanker in ACB custody राधेश्याम की मौत सांप काटने से हो गई थी। जिसके एवज में उसे प्रशासन की तरफ से 4 लाख रुपए मुआवजा राशि मिलनी …

Patwari caught taking bribe
Bribe-taking Babu in Kanker in ACB custody : कांकेर: जिले के धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में तहसील दफ्तर में पदस्थ लिपिक और उसके सहयोगी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लिपिक ने पीड़ित से उसके भाई की मौत के मुआवजे की राशि जारी कराने अपने सहयोगी की मदद से 25 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। लेकिन इसे पहले ही उसे एसीबी के अफसरों ने हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक पीड़ित अमर सिंह हुपेंडी ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाई राधेश्याम की मौत सांप काटने से हो गई थी। जिसके एवज में उसे प्रशासन की तरफ से 4 लाख रुपए मुआवजा राशि मिलनी थी। प्रक्रिया को पूरी करवाने को लेकर तहसील दफ्तर के लिपिक पुरूषोतम गौतम ने 25 हजार की मांग की थी। पीड़ित ने उसे 4 हजार रुपए पहले दे भी दिए थे। पीड़ित ने आरोपी की धरपकड़ कराने उसे 4 हजार पहली किस्त दी थी ताकि इसे भरोसा हो जाए कि उसे रिश्वत की पूरी रकम दी जाएगी।
Bribe-taking Babu in Kanker in ACB custody इसके बाद पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाकर ट्रैप कर सबूत एसीबी के साथ दिए। जिसके बाद आज दोपहर रिश्वत की दूसरी किस्त 10 हजार देने लिपिक को बुलाया था। आरोपी लिपिक के साथ उसका सहयोगी रेखचंद यादव भी मौजूद था जिसके माध्यम से डील हो रही थी। दोनों आरोपी पीड़ित से आमाबेड़ा और फूफगांव के बीच मिले और रकम लेकर निकल ही रहे थे कि, एसीबी ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से बरामद रकम और उनके हाथ धुलाने पर केमिकल का रंग निकलने लगा जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
एसीबी निरीक्षक आर के मरकाम ने बताया कि मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी करने के बदले में रिश्वत की मांग करने की शिकायत मिली थी जिस पर आज मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई है, आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bribe-taking Babu in Kanker in ACB custody
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am