Chhattisgarh Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 17 साल की बच्ची से गैंगरेप, परिचित ने दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, फिर इस हालत में छोड़कर हुए फरार /image: IBC24 File
कांकेर: Chhattisgarh Minor Girl Gang Rape छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां 17 साल की नाबालिग लड़की से चार दरिंदो ने गैंगरेप किया और लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
लावारिस हालत में मिली नाबालिग (Minor Gang Rape Kanker)
Kanker Rape Case पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक परिचित के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि वह उसे अपने तीन दोस्तों के साथ कोरर पुलिस थाना इलाके के घोरदा गांव ले गया और चारों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात लड़की के घर न लौटने पर उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि बाद में नाबालिग लड़की कोरर इलाके में लावारिस हालत में मिली।
सभी दरिंदे गिरफ्तार (Kanker Crime News)
Chhattisgarh Minor Girl Gang Rape पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान राहुल मांडवी (20), संतोष मांडवी (24), भूपेश कुमार और मनीष सेवता (28) के तौर पर हुई है, जो सभी घोरदा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें