Kanker Dharmantaran News Today: जिस गांव में शव दफनाने को लेकर हुआ बवाल…वहां अब सनातन की लहर, एक साथ इतने परिवार के लोगों ने की घर वापसी
Kanker Dharmantaran News Today: जिस गांव में शव दफनाने को लेकर हुआ बवाल…वहां अब सनातन की लहर, एक साथ इतने परिवार के लोगों ने की घर वापसी

Kanker Dharmantaran News Today: जिस गांव में शव दफनाने को लेकर हुआ बवाल...वहां अब सनातन की लहर / Image: IBC24
- 6 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की
- चर्च प्रमुख भी ईसाई धर्म छोड़ सनातन धर्म अपना चुके हैं
- देवी-देवताओं की पूजा से दूर रहने के लिए भड़काया जाता था
भानुप्रतापपुर: Kanker Dharmantaran News Today कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में शव दफनाने को लेकर हुई हिंसा के बाद ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी का दौर लगातार जारी है। बीते दिनों 50 से अधिक लोगों ने 20 साल बाद अपने मूल धर्म में वापसी थी। वहीं, अब खबर आ रही है कि आमाबेड़ा में फिर से 6 परिवार के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। बताया जा रहा है कि हिंदू धर्म में वापसी करने वाले उसी पंचायत में रहने वाले हैं जहां शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था।
6 परिवार के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया
Kanker Dharmantaran News Today मिली जानकारी के अनुसार मामला बड़ेतेवड़ा के आश्रित ग्राम सोड़ेपारा का है, जहां 6 परिवार के सदस्यों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। परिवार के सभी सदस्यों ने ग्राम पटेल के सामने शीतला मंदिर में घर-वापसी की है। बता दें कि बड़ेतेवड़ा में हुई घटना के बाद इलाके चर्च प्रमुख भी सनतान धर्म में वापसी कर चुके हैं।
धर्मांतरण का आधिकारिक दस्तावेज नहीं
वहीं, बीत घर वापसी करने वालों ने बताया था कि धर्मांतरण के लिए किसी प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज नहीं होता। घर वापसी करने वाले लोगों ने दावा किया कि ईसाई मिशनरी उन्हें हिंदुओं के खिलाफ भड़काती थी और देवी-देवताओं की पूजा न करने की नसीहत दी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्षों तक उन्हें अपनी परंपराओं और आस्थाओं से दूर रखा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंसा और धार्मिक मतभेदों के चलते परिवारों ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें
- Advocate Anil Mishra Bail: एडवोकेट अनिल मिश्रा को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत की अर्जी, अब इस दिन स्पेशल बेंच करेगी फैसला
- 2 Minute 41 Second Viral Video Original: युवती ने बंद कमरे में बनाया 2 मिनट 41 सेकंड का वीडियो, कहा- खुद अपनी मर्जी से बना रही हूं…, पति की आईडी से सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यहाँ के 6 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। यह कार्यक्रम स्थानीय शीतला मंदिर में आयोजित किया गया था।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Kanker Dharmantaran News Today: 6 Family of Badetewda Comeback in Hindu Religion
कांकेर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm