BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kanpur Aarav Mishra Suicide: ‘पूरे परिवार को मारो या खुद मर जाओ’.. 16 साल के छात्र को हर दिन आते थे अजीबोगरीब सपने, फिर उठाया ये खौफनाक कदम..

कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि कमरे में कसरत का पाइप लगा था, जिसमें रस्सी का फंदा बंधा था। मेज पर आरव की अंगूठियां और छल्ले रखे थे। …

Kanpur Aarav Mishra Suicide Case

Kanpur Aarav Mishra Suicide Case

satya prakash
Published: 30 Oct 2025 | 11:33 amModified: 30 Oct 2025 | 11:33 am
HIGHLIGHTS
  1. 16 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
  2. सुसाइड नोट में लिखा डरावना सच
  3. पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

Kanpur Aarav Mishra Suicide Case: कानपुर: यूपी के इंडस्ट्रियल कैपिटल कहे जाने वाले कानपुर के कोहना इलाके में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के स्टूडेंट ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने अपने नोटपैड पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जो बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस ने आत्महत्या वाली जगह से कुछ सामान बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम आरव मिश्रा है। पढ़ाई-लिखाई में मेधावी आरव मिश्रा ने 10वीं कक्षा में 93 अंक हासिल किए थे। वह कानपुर के एक बड़े निजी विद्यालय में पढ़ाई करता था।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब आरव के माता-पिता पूजन के लिए घाट गए थे, तभी आरव ने यह खौफनाक कदम उठाया। घर आने पर उन्होंने देखा कि आरव की लाश फंदे पर लटक रही है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पिता का दावा, सपने में आते थे कुछ लोग

Kanpur Aarav Mishra Suicide Case: आरव के पिता आलोक मिश्रा ने बताया कि बेटे को लंबे समय से डरावने सपने आ रहे थे। दीपावली के दौरान आरव ने बड़ी बहन मान्या को बताया था कि सपनों में तीन-चार चेहरे दिखते हैं, जो कहते हैं, "परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ।" ऐसे में उसने परिवार को नुकसान पहुंचाने के बजाय खुद ही मौत को गले लगा लिया। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि आरव किसी तरह की मानसिक समस्या से गुजर रहा था। वह पूरी तरह स्वस्थ था। वह पढ़ाई-लिखाई के साथ ही खेलकूद में भी अव्वल था। आरव के इस कदम से परिजन और स्कूल प्रबंधन भी हैरान हैं।

क्या कहा अधिकारी ने?

पुलिस को आरव की जेब से एक कागज मिला, जिसमें लिखा था—"Please Check My Notified…!" मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में विस्तृत सुसाइड नोट मिला, जिसमें आरव ने लिखा- "मैं लंबे समय से परेशान हूं। सपनों में तीन-चार लोग आते हैं और कहते हैं कि परिवार को मार डालो, वरना खुद मर जाओ।"

Kanpur Aarav Mishra Suicide Case: कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि कमरे में कसरत का पाइप लगा था, जिसमें रस्सी का फंदा बंधा था। मेज पर आरव की अंगूठियां और छल्ले रखे थे। फोरेंसिक टीम ने मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

पीएम मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा

आज जारी हो सकता है NDA का घोषणा पत्र, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान

बहराइच के कौड़ियाला नदी में नाव पलटी.. 22 लोग थे सवार, पांच बच्चों समेत आठ लोग लापता

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1. आरव मिश्रा 16 वर्षीय छात्र था, जिसने डरावने सपनों से परेशान होकर आत्महत्या की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kanpur Tragedy: 16-Year-Old Student Aarav Mishra Ends Life After Mysterious Dreams Haunted Him

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm