Lighting Death in Uttar Pradesh: गाज गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत.. बकरी चराते वक़्त बिगड़ा मौसम, नहीं मिला संभलने का मौका
कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मृत्यु

4 children died tragically due to lightning
- आकाशीय बिजली गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत।
- बकरियां और भैंस चराते समय हादसे की चपेट में आए।
- सरकारी सहायता के लिए आपदा विभाग को भेजी गई रिपोर्ट।
4 children died tragically due to lightning: कौशांबी: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सराय अकिल थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जुगराजपुर गांव के चार बच्चे- सतीश कुमार (13), मनी (13), पवन दास और दीपांजलि बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि झुलस गए इन बच्चों को परिजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सतीश और मनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन और दीपांजलि को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है।
4 children died tragically due to lightning: अधिकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है और मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दूसरी घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के तारा का पूरा गांव की है। क्षेत्राधिकार अभिषेक सिंह ने बताया कि तारा का पुरा गांव में तीन बच्चे- गोविंद (15), रूपा देवी (12) और मोहित (10) भैंस चराने गए थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों बच्चे झुलस गए। सिंह ने बताया कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई तथा रूपा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल चार बच्चों की मौत हुई है — दो जुगराजपुर गाँव से और दो तारा का पूरा गाँव से।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Four children killed in lightning strike in Kaushambi
KAUSHAMBI
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pm