Charan Paduka Yojana: पूरी हुई मोदी की गारंटी, तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखारकर विधायक ने पहनाई चरण पादुका, MLA भावना बोहरा ने कह दी ये बड़ी बात
पूरी हुई मोदी की गारंटी, तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखारकर विधायक ने पहनाई चरण पादुका..Charan Paduka Yojana: Modi’s guarantee

Charan Paduka Yojana | Image Source | IBC24
- कवर्धा में चरण पादुका योजना का शुभारंभ,
- विधायक ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखारकर पहनाई जूती,
- MLA भावना बोहरा ने कहा– मोदी की गारंटी पूरी,
कवर्धा: Charan Paduka Yojana: मुख्यमंत्री द्वारा जशपुर से शुभारंभ की गई चरण पादुका योजना की सौगात अब कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है। इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को चरण सुरक्षा के लिए विशेष रूप से जूते (चरण पादुका) प्रदान किए जा रहे हैं। कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम पोलमी में योजना की शुरुआत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने एक भावुक और प्रेरणादायक समारोह के साथ की।
Charan Paduka Yojana: चरण पादुका योजना के अंतर्गत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2023 या 2024 में किसी एक वर्ष में कम से कम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहित किया हो। इस योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 36,818 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका (जूती) वितरित की जाएंगी। यह योजना जिला यूनियन कवर्धा के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
Charan Paduka Yojana: विधायक बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली हितग्राही महिलाओं के पैर पखार कर उन्हें अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भावनात्मक और गरिमामय हो गया। उन्होंने कहा की जंगलों में जाकर कठिन परिश्रम से तेंदूपत्ता एकत्र करने वाली माताओं-बहनों के चरणों की सुरक्षा अब सरकार की प्राथमिकता है। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारंटी को जमीन पर साकार कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "चरण पादुका योजना" का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को पैरों की सुरक्षा के लिए जूते (चरण पादुका) प्रदान करना है, ताकि वे जंगलों में सुरक्षित ढंग से कार्य कर सकें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Charan Paduka Yojana: Modi's guarantee was fulfilled, MLA washed the feet of women tendu leaf collectors and made them wear Charan Paduka, MLA Bhavna Bohra said this big thing
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am