Doctor Couple Murder in Kawardha: डॉक्टर ने मारा पत्नी को, ड्राइवर ने डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री में खौफनाक सच आया सामने
Doctor Couple Murder in Kawardha: डॉक्टर ने मारा पत्नी को, ड्राइवर ने डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री ने खौफनाक सच आया सामने

Doctor Couple Murder in Kawardha | Image Source | IBC24
- कवर्धा पुलिस ने सुलझाई रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री,
- 8 साल बाद दोहरे हत्याकांड का खुलासा,
- डॉक्टर ने पत्नी को मारा, ड्राइवर ने डॉक्टर को
कवर्धा: Doctor Couple Murder in Kawardha: कवर्धा पुलिस ने 8 साल पहले हुए डॉक्टर दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस दौरान ज़िले में 9 एसपी का तबादला हुआ। डॉक्टर दंपत्ति की हत्या का रहस्य सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Doctor Couple Murder in Kawardha:पुलिस के अनुसार आपसी विवाद के चलते डॉक्टर गणेश सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी डॉक्टर उषा सूर्यवंशी पर मकान में रखे पत्थर से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसी दौरान हत्या का दृश्य उसके ड्राइवर सत्यप्रकाश साहू ने देख लिया और डर गया कि कहीं उस पर भी हमला न हो जाए। डर के कारण ड्राइवर ने डॉक्टर को धक्का दिया और फिर उसी पत्थर से डॉक्टर की हत्या कर दी।
Read More : FIR Against Former BJP MLA: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
Doctor Couple Murder in Kawardha: हत्या के बाद आरोपी ड्राइवर ने कमरे में फैले खून के धब्बे साफ कर दिए और डॉक्टर दंपत्ति के शव को आंगन तक खींचकर रख दिया। दोनों डॉक्टर दंपत्ति जिला अस्पताल कवर्धा में पदस्थ थे और रामनगर स्थित अपने मकान में रहते थे। यहीं से पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए थे। लेकिन आठ सालों तक डॉक्टर दंपत्ति की मौत पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी रही। अब जाकर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
Doctor Couple Murder in Kawardha: राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को ₹30,000 और एसपी ने 10,000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। कैसे पुलिस हत्यारे तक पहुँची और हत्या की मुख्य वजह क्या थी इस पर एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने IBC24 संवाददाता को बताया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हत्या 8 साल पहले छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रामनगर इलाके में हुई थी, जहां डॉक्टर गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी डॉक्टर उषा सूर्यवंशी की मौत हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Doctor Couple Murder in Kawardha: Doctor killed his wife, driver killed the doctor
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am