Khairagarh Blind Murder News: महिला मजदूर को बाइक से घर छोड़ने जाता था ठेकेदार.. फिर हुआ कुछ ऐसा कि पूरा गाँव रह गया सन्न.. पढ़ें खूनी दास्तां..
Khairagarh Thekedar Blind Murder News: गाड़ाडीह में युवक तुलाराम पटेल की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाबालिगों सहित सभी हिरासत में लिया।

UP Crime News/Image Source- IBC24
- तुलाराम पटेल की पीट-पीटकर हत्या हुई
- 6 आरोपियों को 12 घंटे में गिरफ्तार किया
- दो नाबालिग आरोपी भी हिरासत में लिए गए
महिला मजदूर से 'अवैध संबंध' का संदेह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पिता कार्तिक राम पटेल, निवासी किल्लापारा वार्ड क्रमांक 11 खैरागढ़, बिल्डिंग ठेकेदारी का कार्य करता था। उसके साथ ग्राम गाड़ाडीह निवासी परदेशनीन बाई (40 वर्ष) रेजा मजदूर के रूप में काम करती थी। बताया जा रहा है कि तुलाराम पटेल कभी-कभी उसे अपनी मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था। महिला मजदूर को मोटरसाइकिल में बिठाकर घर छोड़ना ठेकेदार तुलाराम को महंगा पड़ गया। 8 मार्च 2026 की शाम को भी तुलाराम पटेल उसे छोड़ने ग्राम गाड़ाडीह गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अवैध संबंध के शक में उसे घेर लिया और “तुम यहां क्यों आते हो, गांव को बिगाड़ रहे हो” कहते हुए उसके साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट कर दी। (Khairagarh Thekedar Blind Murder News) मारपीट में तुलाराम पटेल के चेहरे और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामले में थाना खैरागढ़ में मर्ग क्रमांक 29/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 103(2), 190, 191(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35), समय यादव (45), आशीष यादव उर्फ बोदू (42), रूपलाल वर्मा (26), पल्टन वर्मा (60) और पवन वर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल दो नाबालिग बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम गाड़ाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के निवासी हैं। (Khairagarh Thekedar Blind Murder News) पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/03/Uploads_KHAIRAGARH_0903-KRG-MURDER-NF1.mp4"][/video] [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/03/Uploads_KHAIRAGARH_0903-KRG-MURDER-NF2.mp4"][/video]इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: तुलाराम पटेल को गांव में अवैध संबंध के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: KCG Police Arrest 6 Accused in Tularam Patel Brutal Beating Murder Case, Two Minors Also Detained
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm