Omkareshwar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में धार्मिक अनुष्ठान, भारतीय सेना के लिए किया मंत्रोचारण
Omkareshwar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में धार्मिक अनुष्ठान, भारतीय सेना के लिए किया मंत्रोचारण

Omkareshwar News/ Image Credit: IBC24
- तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हुआ अनुष्ठान।
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से प्रार्थना।
- भारतीय सेनाओं के विजय की कामना की।
खंडवा। Omkareshwar News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। आधी रात भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयर स्ट्राइक किए गए। इस एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। एक तरफ जहां भारत के पाकिस्तान पर हमले से भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
वहीं भारत के इस हमले से हर जगह खुशी का माहौल है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में द्वादश ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भी भारतीय सेना के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ है। जिसके तहत भगवान ओंकारेश्वर का विशेष पूजन किया गया है। साथ ही यह कामना की गई है, कि भारतीय सेना को हर मोर्चे पर विजय प्राप्त हो और जहां भी हमारी सेना खड़ी हो वहां हमारा तिरंगा शान से लहराए। वहीं भारत सरकार को बधाई देने के साथ ही पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर तक कॉरिडोर बनाने की भी प्रार्थना की गई है।
Omkareshwar News: ओंकारेश्वर मंदिर के पुरोहित पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि, हमारी सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। ओंकारेश्वर भगवान की विशेष पूजा, अर्चना कर हमने भारतीय सेना की इसी तरह हमेशा विजय हो इसकी कामना की है। साथ ही इस काम के लिए भारत सरकार को भी बधाई और हमारी भोले बाबा से यह प्रार्थना है, कि जल्दी ही हमारी सेना पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर को भी भारत में मिला लेगी और वहां भी कॉरिडोर बनेगा। जिससे भारत के श्रद्धालु वहां सरलता से दर्शन कर सकेंगे ऐसी प्रार्थना की है।
लेखक के बारे में
Web Title: After Operation Sindoor, religious rituals were performed in the pilgrimage town of Omkareshwar, mantras were chanted for the Indian Army
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm