Khandwa Case Update: खंडवा में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस से 8 की मौत, सभी का एक साथ गांव से उठी अर्थियां
खंडवा में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस से 8 की मौत…Khandwa Case Update: Tragic accident in Khandwa! 8 people died due
- खंडवा के कोंडावत गांव में दर्दनाक हादसा,
- कुएं में जहरीली गैस से 8 की मौत,
- आठ लोगों की एक साथ उठी अर्थियां,
खंडवा: Khandwa Case Update: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावत गांव में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को भारी शोक और गमगीन माहौल में आठों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब एक साथ आठ अर्थियां गांव से उठीं तो हर कोई फफक-फफककर रो पड़ा। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है किसी के घर चूल्हा नहीं जला। परिजनों के साथ-साथ गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
कैसे हुआ हादसा?
Khandwa Case Update: गुरुवार को गांव के एक गहरे कुएं की सफाई के दौरान आठ लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सभी को खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया और गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
- राकेश पटेल (21 वर्ष)
- वासुदेव पटेल (40 वर्ष)
- अर्जुन पटेल (35 वर्ष)
- गजानंद पटेल (35 वर्ष)
- मोहन पटेल (48 वर्ष)
- अजय पटेल (25 वर्ष)
- शरण पटेल (40 वर्ष)
- अनिल पटेल (25 वर्ष)
सरकार की ओर से सहायता राशि
Khandwa Case Update: इस घटना के बाद खंडवा कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता ने घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन ने तत्काल राहत राशि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया हैं। पूरे गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला हैं। हादसे के बाद पूरे खंडवा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गांव के एक गहरे कुएं की सफाई के दौरान आठ लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khandwa Case Update: Tragic accident in Khandwa
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm