Student Suicide In Khargone : पेपर खराब होने से डिप्रेशन में थी 12वीं की छात्रा, घर आकर उठाया ये आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप
पेपर खराब होने से डिप्रेशन में थी 12वीं की छात्रा…Student Suicide In Khargone: 12th class student was in depression due to bad paper

Student Commits Suicide| Image Source : Sybolic
- पेपर खराब होने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम
- परीक्षा के तनाव में छात्रा ने की आत्महत्या
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी
खरगोन : Student Suicide In Khargone : जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम काटकूट में एक 17 वर्षीय छात्रा भारती दांगी ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, भारती नर्मदा वैली स्कूल, बड़वाह में कक्षा 12वीं (CBSE) की छात्रा थी और परीक्षा के दौरान पेपर बिगड़ने के कारण मानसिक तनाव में थी।
Student Suicide In Khargone : रविवार रात डिप्रेशन के कारण भारती ने फांसी लगा ली। घटना के समय पिता कंपेल गांव में शादी में गए थे, जबकि माँ और भाई मायके गए हुए थे। दादा आत्माराम नीचे तलघर में थे, जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो भारती पंखे से लटकी हुई मिली। ग्रामीणों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Student Suicide In Khargone : घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में रिश्तेदारों और परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। छात्रा के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के अन्य संभावित कारणों का भी पता लगाया जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारती दांगी परीक्षा के दौरान पेपर खराब होने से मानसिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Student Suicide In Khargone: 12th class student was in depression
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm