Korba News : खेलते-खेलते मासूम ने निगल लिया सिक्का, अस्पताल में समय पर नहीं मिला इलाज तो तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
कोरबा जिले में 8 वर्षीय शिवम सारथी, जो केजी का छात्र था, ने रात में सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया …

korba News
- 8 वर्षीय शिवम सारथी की गले में सिक्का फँसने से मौत।
- निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।
- सरकारी अस्पताल में नहीं थी सुविधा
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। 8 साल के मासूम की गले में सिक्का फँसने की वजह से मौत हो गई। इस पूरी घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय शिवम सारथी केजी का छात्र था। कंधे में लगी चोट का इलाज करने उसके परिजन उसे रायगढ़ के धरमजयगढ़ से कोरबा लाये थे । इलाज करवाने के बाद शिवम् के साथ परिजन अपने रिश्तेदार के यहाँ ज़िले के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे। इसी दौरान रात में उसने सिक्का निगल लिया।अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी और हाथ पांव ठंडे होने लगे उसे सांस लेने में भी दिक्कत होनी लगी थी। तत्काल उसके परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की।
सरकारी अस्पताल में नहीं थी सुविधा
Korba News परिजनों ने बताया की इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि एक्सरे उसके सीने में सिक्का फंसा है ,जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सरकारी अस्पताल में सुविधा न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर करने को कहा। निजी अस्पताल ले जाने के दौरान शिवम् ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फ़िलहाल इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो के बुरा हाल है साथ ही पुरे गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा कोरबा जिले के गोढ़ी गांव में हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Tragedy: 8-Year-Old Boy Dies After Choking on Coin, Village in Mourning
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm