Lalitpur Father Video: कलयुगी पिता ने पार की हैवानियत की सभी हदें, नाबालिग बेटी को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Lalitpur Father Video: कलयुगी पिता ने पार की हैवानियत की सभी हदें, नाबालिग बेटी को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Lalitpur Father Video
बांदा: Lalitpur Father Video: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बान थाना क्षेत्र स्थित धमना गांव में 10 साल की लड़की को रस्सी से बांधकर एवं उल्टा लटकाकर पिटाई करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
Lalitpur Father Video: बान थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजा दिनेश सिंह ने बताया कि धमना गांव में 10 साल की बच्ची के पैर रस्सी से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने की घटना सात अक्टूबर की है। उन्होंने बताया कि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसका संज्ञान लिया गया।
उन्होंने बताया कि थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता गोविंद दास रायकवार (45) को गिरफ्तार किया गया। सिंह के अनुसार, आरोपी पिता को शुक्रवार को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में रायकवार ने बताया कि मामूली सी बात न मानने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की थी।
ललितपुर
ललितपुर मे कलयुगी हैवान पिता ने नाबालिग बेटी की बेरहमी से की पिटाई
बेटी को बांधकर उल्टा लटकाकर पिटाई की
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बार थाना क्षेत्र के धमना गांव का मामला।@Uppolice pic.twitter.com/K38Y0i1uu0— PRIME NEWS BHART UP (@presspradeep77) October 12, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Lalitpur Father Video: Father Beats Minor Daughter by Hanging
LALITPUR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pm