Benefits of bitter Gourd Juice
Benefits of bitter Gourd Juice : नई दिल्ली। करेला कई प्रकार के फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स,विरमिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। करेला का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। आप करेले के जूस या चिप्स बना के खा सकते हैं।
Benefits of bitter Gourd Juice : करेला का सेवन स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पिम्पल्स जैसी प्रोब्लेम्स दूर होती है। करेले का जूस पीने से आपकी सेहत के साथ साथ स्किन और बालों की समस्याएं भी दूर होती हैं। करेले का जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही बॉडी अच्छे से डिटॉक्स हो जाती है जिससे वेट कंट्रोल होता है।
read more : कच्चे नारियल के सेवन से होती है कई गंभीर बीमारियां दूर, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
इंटरनेशनल जर्नल आफ मॉलेक्युलर साइंस 2017 की रिपोर्ट के अनुसार करेले में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट जैसे विटामिन ए विटामिन सी पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। यह ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है।
करेले के जूस वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होने के साथ हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती है। साथ ही कम कैलोरी के कारण डाइट में एक हेल्दी ऑप्शन है।
करेले का जूस मधुमेह के लिए रामबाण उपाय है। आयुर्वेद के अनुसार करेले का जूस पीने से आपका ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए मधुमेह के मरीजों को करेले का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार करेले में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाते हैं इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी लाभदायक है।