सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में भारत में विकसित ‘पे नाउ’ फीचर शामिल

Ads

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में भारत में विकसित ‘पे नाउ’ फीचर शामिल

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 06:27 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन में ‘पे नाउ’ फीचर शामिल किया है, जिसे भारत में उसकी शोध एवं विकास (आरएंडडी) टीम ने विकसित किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह फीचर उपयोगकर्ताओं को बिल भुगतान की याद दिलाने के साथ समय पर भुगतान करने में मदद करता है। यह सुविधा फिलहाल भारत में उपलब्ध होगी।

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 और गैलेक्सी जेड फ्लिप8’ को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, इन उपकरणों को पेश करने के 72 घंटे के भीतर 2.71 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर मिले।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में दूसरी श्रेणी और उससे छोटे शहरों की बढ़ती हिस्सेदारी उच्च-स्तरीय उपकरणों की बढ़ती मांग का संकेत है।

सैमसंग के दक्षिण-पश्चिम एशिया खंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे. बी. पार्क ने कहा कि कंपनी की देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं स्टार्टअप फर्मों के साथ साझेदारी है और भारत में विकसित प्रौद्योगिकी पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय