COVID-19 Sex Guideline: कोरोना काल में सेक्स या प्यार करने से हो सकते हैं संक्रमित? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Ads

COVID-19 Sex Guideline: कोरोना काल में सेक्स या प्यार करने से हो सकते हैं संक्रमित? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली: देश और दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। वहीं, हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन लगाने के साथ ही कई पाबंदियां लागू कर दी गई है। बार, रेस्तरां, फिटनेस स्टूडियो जैसे सार्वजनिक जगहों को बंद किया जा रहा है। वहीं, कोरोना काल में सेक्स करने को लेकर कई लोगों में असमंजस की स्थिति है। कोरोना काल में दौरान सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं? जानिए इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

Read More: छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने की पर्यवक्षकों की नियुक्ति, नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए जारी की सूची

कोरोना के नए वायरस को नोवेल के रूप में जाना जाता है। इस वायरस से बचाव के लिए भारत सहित दुनियाभर में वैक्सीन बनाए गए हैं, लेकिन यह भी 70 से 80 प्रतिशत तक ही कारगर है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शोध लगातार जारी है। NYC स्वास्थ्य + अस्पताल / लिंकन में प्रसवकालीन सेवाओं की निदेशक डॉ. Kecia Gaither की मानें तो कोरोना वायरस को लेकर लगातार शोध किए जा रहे हैं। यह वायरस अभी भी नया है और अभी तक पर्याप्त शोध नहीं हुआ है, इसलिए इस समय जानकारी की कमी है।

Read More: इन तीन जिलों में आज रात से टोटल लॉकडाउन, जल्द खरीद लें जरूरी सामान, बंद रहेंगी ये सेवाएं

विशेषज्ञों की अगर मानें तो सेक्स करने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। हालांकि अंजान लोगों से सेक्स और किस करने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही अभी शोध जारी है ​कि सेक्स करने से कोरोना का संक्रमण फैलता है या नहीं। लेकिन चीन में हुए एक अध्ययन में कोविड-19 संक्रमण से रिकवर हुए कुछ लोगों के वीर्य में वायरस के निशान पाए गए थे। इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस सेक्सुअल एक्ट से संचारित होता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है।

Read More: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 14 युवतियां हिरासत में, मौके से आपत्तिजनक और नशे के सामान जब्त

जानकारों का यह भी कहना है कि कोरोना संकट के दौरान आप सेक्स कर सकते हैं, लेकिन पार्टनर के नजदीक आने से आप संक्रमित हो सकते हैं। वैसे तो सेक्स हर किसी के लिए ऑफ लिमिट है। अगर आप पत्नी और लिव इन पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो संक्रमण का खतरा कम रहता है, लेकिन अगर आप किसी अंजान या बाहर के शख्स के साथ सेक्स करते हैं तो संक्रमित हो सकते हैं।

Read More: भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से मिली EVM, चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिए 4 अफसर

जो कपल पहले से ही अपना बेड शेयर करते हैं, उनमें से अगर एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है तो उससे दूसरे व्यक्ति को होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अगर एक भी पार्टनर कोरोना संक्रमित है तो ऐसे में संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए सेक्स करने से बचना चाहिए। महामारी के इस काल में किसी नए व्यक्ति या अजनबी के साथ सेक्स करने से बचना चाहिए, वरना जाने-अनजाने में आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

Read More: दो लुटेरी दुल्हनों ने सगे भाइयों से की शादी, गहने-नगदी समेत पूरे घर पर कर दिया हाथ साफ