अमेरिका: मॉडल्स के फैन तो लाखों लोग होते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि लोग मॉडल के अंगों की तस्वीर के दिवाने हैं और इस चीज के लिए वे लाखों रुपए खर्च करने को तैयार हैं। दरअसल अमेरिका की 22 साल की मॉडल डिजायर गेटो एक दौर में प्रॉपर्टी के बिजनेस से सामान्य लाइफ स्टाइल जी रही थीं, लेकिन उन्होंने साइड बिजनेस के लिए मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की लोग उनके पैर के दिवाने हैं और मॉडल डिजायर गेटो अपने पैरों की तस्वीर बेचकर 8 लाख रुपए महीने कमा रही है।
डिजायर गेटो इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन से अधिक फैंस हैं। हालांकि वे अब ओन्लीफैंस पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और इस अकाउंट के जरिए वे हर महीने लगभग 8 लाख बना लेती हैं। इसके लिए उन्हें बस अपने पैरों की तस्वीरें क्लिक करनी होती हैं।
वहीं, मॉडल गेटो ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक बार मुझे एक श्ख्स का मैसेज आया, उसने अपने मुझे मेरे पैरों की 10 फोटो के बादले 300 डॉलर्स का ऑफर दिया। हालांकि पहले तो ये समझ नहीं आया कि लोग उनके पैरो को लेकर इतने आकर्षित क्यों हैं, लेकिन धीर—धीरे ये समझ आया कि एक अजीब ही आकर्षण है।
गेटो ने आगे बताया कि कुछ लोगों को आपके पैरों को देखना बेहद पसंद होता है। कुछ लोग मेरे लिए स्टॉकिंग्स खरीदते हैं, कुछ लोग मेरे पैरों को स्टाइलिश जुराबों में देखना चाहते हैं। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर लोगों को न्यूडिटी को लेकर कोई परवाह नहीं होती है और इन लोगों को असल मायनों में फुट फेटिश होता है।
Read More: मिया खलीफा का नहाते हुए वीडियो हो गया वायरल, हसबैंड ने ही किया था शूट
गेटो ने बताया कि वो अपने पैरों की तस्वीर लगभग 25 डॉलर्स तक बेंचती हैं। गेटो का कहना है कि वे सिर्फ फोटो ही नहीं वीडियो भी बेचती हैं। वे अक्सर अपने पैरों की मसाज करते हुए वीडियो बनाती हैं और अपने पेडीक्योर का शो ऑफ करती हैं। इसके अलावा वे हील्स को पहनने और निकालने का वीडियो भी बनाती हैं। उनके ये वीडियो भी फैंस के काफी पॉपुलर हैं।