प्लेबॉय महल में ड्रग्स के साथ होती थी सेक्स पार्टी, इस मॉडल के अनुभव के आधार पर लॉन्च होगी टीवी सीरीज

Ads

प्लेबॉय महल में ड्रग्स के साथ होती थी सेक्स पार्टी, इस मॉडल के अनुभव के आधार पर लॉन्च होगी टीवी सीरीज

  •  
  • Publish Date - February 24, 2021 / 06:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

अमेरिका: प्लेबॉय मैगजीन के मालिक ह्यूज हेफनर की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अमेरिकन मॉडल हॉली मैडिसन ने कुछ सालों पहले हेफनर के प्लेबॉय महल में बिताए गए समय के बारे में खुलासा करके खलबली मचा दी है। उनके इस अनुभव को लेकर अब टीवी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। हॉली मैडिसन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे इस महल में ड्रग्स और सेक्स का कल्चर चलता है। उनका कहना है कि इस कल्चर को लेकर वो एक दौर में इतना परेशान हो चुकीं थी कि खुदकुशी करने की ठान ली थी।

Read More: पॉर्न इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही ये फेमस एक्ट्रेस, कहा- मुझे …

हॉली ने बताया कि जब मुझे प्लेबॉय महल में इन्वाइट किया गया था जब मैं 20 साल की थी। इस समय मैं एक होटल में वेटर के तौर पर काम करती थी। उनका कहना है कि जब वो इस पार्टी को ज्वॉइन की थी तो लगा था कि जल्द ही इस पार्टी से निकल जाएंगी, लेकिन धीरे—धीरे हर हफ्ते वहां जाने लगी। इसके एक साल बाद वे हेफनर की गर्लफ्रेंड बन गईं ताकि वे लॉस एजेंलेस में समय बिता सकें।

Read More: पॉर्न वीडियो बनाकर सांसद, विधायक बड़े उद्योगपतियों से करते थे उगाही…

हॉली को लगता था कि वे इस महल में सुरक्षित हैं लेकिन इस महल में रहने की कीमत सबको चुकानी पड़ती थी। हॉली के मुताबिक, हेफनर एक प्रकार का ड्रग्स उन्हें देते थे जिसके बारे में लियोनार्डो डि कैप्रियो की फिल्म वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट में भी बात की जा चुकी है कि ये 70-80 के दौर का कितना खतरनाक ड्रग था। हालांकि वे ड्रग्स को लेने से इनकार कर देती थीं लेकिन उन्हें हेफनर के साथ संबंध बनाने पड़ते थे। हॉली के मुताबिक, हम दोनों के बीच किसी भी तरह की केमिस्ट्री नहीं थी।

Read More: दूध में इस चीज को मिलाकर पीने से पुरुषों को मिलेगी बेजोड़ शक्ति, कभ…

उन्होंने आगे बताया कि यहां सेक्स के अलावा कई ऐसी चीजें थी जो मेरे लिए स्थितियों को असामान्य बनाती थी उन्हें कई तरह से कंट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मेरे लिए रात 9 बजे का कर्फ्यू लगा था, जिसके चलते बाहरी दुनिया से अलग कर दिया गया था। ऐसे हालात में मुझे जॉब छोड़ने पड़ा। जब हॉली ने हेफनर को कहा कि वे अपने डिप्रेशन के लिए किसी थेरेपिस्ट को देखना चाहती हैं तो भी उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया था। हेफनर इसके अलावा हॉली के लुक्स को लेकर भी असंवेदनशील कमेंट्स करते थे। हॉली के लिए चीजें काफी मुश्किल हो रही थीं और उन्हें सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे।

Read More: सेक्स डॉल से शादी कर चर्चा में आया था ये बॉडी बिल्डर, अब करने वाला …

साल 2005 में हॉली की स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। इस समय उन्होंने फनर की बाकी गर्लफ्रेंड्स के साथ एक रिएलिटी टीवी शो गर्ल्स नेक्स्ट डोर में काम किया था। इस सीरीज में हॉली के अलावा केंड्रा और ब्रिजेट भी नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सीरीज के लिए कोई पैसे नहीं मिले थे लेकिन इसके चलते उनके लिए पैसे कमाने की संभावना बढ़ने लगी थी।

Read More: महिला सेक्स कर सकती है, लेकिन शादी नहीं, इस देश के हाईकोर्ट ने सुना…

इन ऑफर्स का फायदा उठाते हुए हॉली ने साल 2009 में हेफनर की प्लेबॉय हवेली को छोड़ दिया था। साल 2012 में हेफनर ने अपनी से 60 साल छोटी मॉडल क्रिस्टल हैरिस से शादी रचा ली थी। हेफनर का इसके पांच सालों बाद यानी 2017 में निधन हो गया था. उस समय हेफनर की उम्र 91 साल थी।

Read More: इस महिला ने 12 घंटे में 919 मर्दों के साथ किया सेक्स, गिनीज बुक ऑफ …