नई दिल्ली: ‘इश्क और जंग में सब कुछ जायज है’ बस इसी लाइन को पढ़कर कुछ लोग अपने आप को रॉबिन हुड समझने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग इसी चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह हो जाती है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है, जहां महिला ने अपने पति को सेक्स वर्कर के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। महिला ने बताया कि पति की करतूतों का खुलासा करने के लिए उसने एक प्राइवेट डिटेक्टिव को हायर किया था।
महिला ने अपने पति की करतूतों का खुलासा करते हुए बताया कि एक दिन उनके पति मोबाइल पर सेक्स वर्कर्स से जुड़ी जानकारियों सर्च कर रहे थे। लेकिन तब पत्नी ने पूछा तो बात टाल गए। महिला को शक हुआ कि उसका पति का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसके बाद महिला ने पति की करतूतों का खुलासा करने के लिए प्राइवेट जासूस को हायर किया।
महिला ने बताया कि जासूस ने कई महीने की जासूसी के बाद इस बात का खुलासा किया कि पत्नी के काम पर जाते ही एक युवती घर पर आई। जासूस ने यह भी खुलासा किया कि अब तक कितनी लड़कियां घर पर आ चुकी है और उनकी तस्वीरें भी दी। इसके बाद महिला ने पति की गैरमोजूदगी में सभी तस्वीरों को घर पर लगा दिया। लेकिन जब काम से लौटी तो देखा कि उनका पति शांत बैठा हुआ है।