BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश
Bhasha
Published: 12 Jan 2026 | 2:11 pmModified: 12 Jan 2026 | 2:11 pm

लखनऊ, 12 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अवैध कब्जों की शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप से होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

आदित्यनाथ के समक्ष कुछ फरियादी जमीन कब्जा और मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और जनपद, मंडल, रेंज तथा जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भूमाफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ पीड़ितों ने ‘जनता दर्शन’ में पहुंचकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री कहा कि सरकार इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे रही है और आकलन (एस्टीमेट) मिलते ही इलाज में सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी।

भाषा सलीम मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am