BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Asim Waqar Resignation News: राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ओवैसी के दिग्गज नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका

Asim Waqar Resignation News: राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ओवैसी के दिग्गज नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका

Asim Waqar Resignation News: राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ओवैसी के दिग्गज नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका / Image: X

Asim Waqar Resignation News: राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ओवैसी के दिग्गज नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका / Image: X

Deepak Dilliwar
Published: 02 Sept 2026 | 2:54 pmModified: 02 Sept 2026 | 3:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. AIMIM के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल
  2. ओवैसी की पार्टी पर साधा निशाना
  3. UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम

नयी दिल्ली: Asim Waqar Resignation News ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता रहे सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वकार लंबे समय से एआईएमआईएम में सक्रिय थे और पार्टी की मुखर आवाज माने जाते थे। वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। एआईएमआईएम में शामिल होने से पहले वह समाजवादी पार्टी में थे। वकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का दामन

Asim Waqar Resignation News कांग्रेस में शामिल होने के बाद वकार ने कहा कि देश से मोहब्बत करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को सत्ता से हटाना चाहते हैं, ताकि देश में एक धर्मनिरपेक्ष और जनहित की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो भाजपा और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो भाजपा के खिलाफ हैं।’’ वकार का कहना था, ‘‘इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ आना होगा, जो मजबूती के साथ भाजपा से लड़ रही है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है, वकार ने कहा कि यह बात उन्हें देर से समझ आई और उनकी आंखें खुल गईं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और लोगों की भी आंखें खुलेंगी।

 

प्रधानमंत्री बनाने में देना चाहते हैं योगदान

उन्होंने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने वकार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं और इसी से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश पहले है, देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश बचेगा, तभी छात्र, शिक्षा, रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम होगा।’’ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी वकार के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वकार जैसे मजबूत व्यक्ति का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। वकार के कांग्रेस में शामिल होने को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कांग्रेस की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सैयद आसिम वकार लंबे समय से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में सक्रिय थे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Asim Waqar Resignation News: Asim Waqar joins Congress in Uttar Pradesh

People also search for:Congress Lead Waqar
शहर की खबरें
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm