Mayawati on Waqf Bill: क्या है वक़्फ़ संशोधन बिल पर मायावती की राय?.. भाजपा को दी ये नसीहत, आप भी पढ़ें बयान
मायावती ने वक्फ विधेयक को जल्दबाजी में पारित करने की आलोचना की, कहा- बसपा इसका समर्थन नहीं करती
BSP chief Mayawati slams BJP for hasty passage of Waqf Bill
- मायावती ने वक्फ बिल पारित करने की आलोचना की।
- सरकार ने विधेयक जल्दबाजी में पेश और पारित किया।
- बसपा मुस्लिम समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
What is BSP chief Mayawati's stand on the Waqf Amendment Bill? : लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को जल्दबाजी में पारित करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि इस विधेयक को जनता की चिंताओं एवं शंकाओं को दूर करने के बाद ही पेश किया जाना चाहिए था।
उनकी यह टिप्पणी बृहस्पतिवार देर रात को राज्यसभा द्वारा विधेयक को पारित करने के बाद आई। विधेयक को लोकसभा में मंजूरी मिल चुकी है, जहां विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था।
What is BSP chief Mayawati's stand on the Waqf Amendment Bill? : मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘संसद में वक़्फ संशोधन विधेयक पर सत्ता व विपक्ष को सुनने के बाद निष्कर्ष यही निकलता है कि केंद्र सरकार अगर जनता को इस विधेयक को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी संदेहों को भी दूर करके इस विधेयक को लाती, तो बेहतर होता।’’
बसपा नेता ने विधेयक पारित करने में सरकार की ‘‘जल्दबाजी’’ पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने जल्दबाजी में इस विधेयक को पेश किया और पारित कराया, जो उचित नहीं है। अब जब यह विधेयक पारित हो चुका है, तो अगर सरकारें इसका दुरुपयोग करेंगी तो बसपा मुस्लिम समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टी इस विधेयक का समर्थन नहीं करती है।’’
1. संसद में वक़्फ संशोधन बिल पर सत्ता व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कार्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता। (1/2)
— Mayawati (@Mayawati) April 4, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: BSP chief Mayawati slams BJP for hasty passage of Waqf Bill
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am