CM Yogi Latest Speech: “गिद्धों को लाशें नजर आती हैं सनातन की सुंदरता नहीं”.. महाकुंभ विरोधी बातों से नाराज CM योगी ने लगा दी समाजवादियों की क्लास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली।
CM Yogi Adityanath's attack on SP leaders
- महाकुंभ में अव्यवस्था और धर्म विरोधी बयानों पर सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला
- विधानसभा में हंगामे पर योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष को संविधान पालन की याद दिलाई
- महाकुंभ पर विपक्ष की आलोचना: योगी ने समाजवादी और वामपंथियों की समझ पर सवाल उठाए
CM Yogi Adityanath's attack on SP leaders: लखनऊ: महाकुंभ में अव्यवस्थाओं और धर्म विरोधी बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी यूपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर इशारा करते हुए कहा, "आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान के मानकों का कितना पालन करते हैं, यह राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किए गए हंगामे से स्पष्ट हो जाता है। उस दिन आपने जो हंगामा किया, क्या वह उचित था?"
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल पर भी निशाना साधते हुए कहा, "आप लोग भाषण बहुत देते हैं, लेकिन नैतिकता और संविधान को कितना मानते हैं, यह आपकी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा किए जा रहे पोस्ट से ही पता चल जाता है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है, उसकी भाषा को भी आपने देखा होगा।"
महाकुंभ पर सीएम योगी का बयान
CM Yogi Adityanath's attack on SP leaders: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावानों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, अमीरों को धंधा मिला, गरीबों को रोजगार मिला, भक्तों को भगवान मिला। सनातन की सुंदरता आखिर समाजवादी और वामपंथियों को कैसे नजर आएगी?"
सीएम योगी के इस बयान से विपक्षी दलों में नाराजगी देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इसे आपत्तिजनक करार दिया है।
हमने समाजवादी पार्टी की तरह आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया...
इन्होंने एक 'नॉन-सनातनी' को कुम्भ का प्रभारी बनाया था... pic.twitter.com/zcG7sLlxJQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हर किसी ने अपनी दृष्टि के अनुसार चीजें देखीं, जैसे गिद्धों को लाश, सुअरों को गंदगी, आस्थावानों को पुण्य, आदि।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi Adityanath's attack on SP leaders, Expressed displeasure over anti-Mahakumbh statements
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm