प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार : आदित्यनाथ
प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार : आदित्यनाथ
लखनऊ, तीन नवम्बर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि सरकार सभी प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान को बरकरार रखने के लिए संकल्पित है।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये फरियादियों के पास खुद पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से प्रतिक्रिया लें।
बयान के अनुसार, जनता दर्शन कार्यक्रम में 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है।
'जनता दर्शन' के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। पीड़ितों ने चोरी की घटना के खुलासे के बाद भी लूटा गया सामान वापस नहीं दिए जाने पर असन्तुष्टि जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। मुख्यमंत्री ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिये।
बयान के मुताबिक, एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सिर्फ अस्पताल से इलाज में होने वाले खर्च का आकलन पत्र (एस्टीमेट) बनवाकर भेजें। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।
भाषा सलीम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार : आदित्यनाथ
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm