BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rahul Gandhi in Lucknow Court: लखनऊ कोर्ट में आज पेश होंगे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी.. ‘सेना के अपमान’ के आरोप से जुड़ा है मामला, जानें क्या था बयान..

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ की अदालत में पेश होंगे

Rahul Gandhi will appear in Lucknow Court today

Rahul Gandhi will appear in Lucknow Court today

satya prakash
Published: 14 Jul 2025 | 10:43 pmModified: 15 Jul 2025 | 8:14 am
HIGHLIGHTS
  1. राहुल गांधी आज लखनऊ की विशेष अदालत में पेश होंगे।
  2. भारत जोड़ो यात्रा के बयान पर मानहानि का मामला।
  3. कोर्ट में पेशी के बाद जमानत का अनुरोध होगा।

Rahul Gandhi will appear in Lucknow Court today: लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होंगे। सांसदों एवं विधायकों की विशेष अदालत ने इस मानहानि मामले में दायर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता गांधी को आरोपी के तौर पर तलब किया है।

READ MORE: IMD Issues Rainfall Alert Today: प्रदेश के इन 17 जिलों में बारिश मचा सकती है तबाही.. IMD ने अलर्ट जारी कर चेताया, स्ट्रॉन्ग सिस्टम हो गया है एक्टिव

गांधी ने इस समन के खिलाफ उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। गांधी के अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल ने बताया कि पेशी के बाद अदालत से जमानत का अनुरोध किया जाएगा। कांग्रेस सांसद के खिलाफ यह शिकायत सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने दायर की।

Rahul Gandhi will appear in Lucknow Court today: शिकायत में कहा गया है कि 16 दिसंबर 2022 को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने विभिन्न मीडियाकर्मियों और जनता को संबोधित करते हुए नौ दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प का ज़िक्र करते हुए कहा था कि ''लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तो पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी नहीं पूछेंगे।''

READ ALSO: Special Train for Ayodhya: अयोध्या रामलला के लिए आज रायपुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन.. CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

शिकायत में कहा गया है कि गांधी के इस बयान से शिकायतकर्ता आहत हुआ है। विशेष अदालत ने 11 फरवरी 2025 को शिकायत पर सुनवाई के बाद गांधी को मानहानि के आरोप में तलब करने का आदेश दिया था।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: राहुल गांधी को लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में इसलिए तलब किया गया है क्योंकि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनके एक बयान को लेकर उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की गई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi will appear in Lucknow's MPMLA court today

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm