Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि…5 लाख रुपए तक कैशलेस की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी सौगात
Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि…5 लाख रुपए तक कैशलेश की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी …

Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि...5 लाख रुपए तक कैशलेश की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी सौगात / Image: CMO UP
- रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात
- रसोइयों का मानदेय ₹3,000 प्रति माह करने की घोषणा
- रसोइयों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
लखनऊ: Mid Day Meal cook Salary Hike In UP रक्षाबंधन से पहले देश और राज्य की सरकार सौगातों का पिटारा खोल रही है। जहां एक ओर कई राज्यों में महिलाओं के लिए बस सेवा को फ्री कर दिया गया है तो वहीं, कई राज्यों में महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रसोइयों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सीएम योगी ने रक्षाबंधन से पहले रसोइयों को एक साथ चार-चार सौगात दी है। इस बात की घोषणा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है।
रसोइयों के मानदेय में वृद्धि
Mid Day Meal cook Salary Hike In UP दरअसल राजधानी लखनऊ में आज कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस असवर पर सीएम योगी आदित्याथ ने रसोइयों के लिए सौगातों का पिटारा खोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानदेय में वृद्धि किए जाने, 2 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपए कैशलेश चिकित्सा और ड्रेस के लिए 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए भुगतान करने का फैसला किया है।
3.53 लाख रसोइयों को 4 बड़ी सौगात
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''आज अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि रक्षाबंधन के ठीक पहले हम प्रदेशभर की 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाएं घोषित कर रहे हैं। पहले रसोइयों को मात्र ₹1,000 मानदेय मिलता था। हमने इसे बढ़ाकर ₹2,000 किया और आज उसे बढ़ाकर ₹3,000 किया जा रहा है। इसके लिए मैं प्रदेश के सभी मिड-डे मील रसोइयों को बधाई देता हूं।''
https://youtube.com/shorts/rxLSYAYjIVA
पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि ''अभी तक रसोइयों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। अब आपका पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा। साथ ही, अगर कोई दुर्घटना होती है, कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उस परिवार को बैंक तत्काल ₹2 लाख की सहायता उपलब्ध कराएगा।''
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणाएं ऐसे समय में की है, जब आगामी दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। त्योहार से पहले रसोइयों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। बता दें कि रसोइया संघ लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और आज आखिरकार सीएम योगी आदित्यनाथ उनको सौगात दे दी है।
ये भी पढ़ें
- Welcome To The Jungle OTT Release: अब नहीं जाना पड़ेगा सिनेमाघर! OTT पर रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल', जानें किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ले सकेंगे मजा
- LPG Cylinders Seized in Chhattisgarh: खाद्य विभाग ने इस गैस एजेंसी पर मारा छापा, 471 सिलेंडर जब्त, जांच में सामने आईं कई बड़ी लापरवाही
- The Odyssey OTT Release Date: थिएटर में मचाया तहलका, अब OTT पर The Odyssey मचाएगी गर्दा! जानें कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह करने की घोषणा की गई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: CM Yogi Adityanath Gives 4 Big Gift to Rasoiya including Hike Salary
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm